दुनिया के टॉप 3 अमीरों में होती है एलन मस्क की गिनती, आज कल इस मिस्ट्री गर्ल के साथ रिलेशनशिप के हैं चर्चें

By Tanu Chaturvedi On February 26th, 2023
नताशा बैसेट

टेस्ला के सीईओ और फाउंडर एलन मस्क को लेकर काफी चर्चा होती रहती हैं। सितंबर 2021 में लंबे समय की पार्टनर ग्रिम्स के साथ रिश्ता तोड़ लिया है। उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा जा रहा है। 27 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नताशा बैसेट हैं। आज हम आपको बताएंगे नताशा के बारे में…..

ऑस्ट्रेलिया अभिनेत्री नताशा बैसेट हैं बला की खूबसूरत

ऑस्ट्रेलिया अभिनेत्री नताशा को एल्विस प्रेस्ली की बायोपिक में नजर आएंगी। इस बायोपिक में नताशा एल्विस प्रेस्ली के पहले प्यार को दिखाती नजर आएंगी। नताशा ने रोमियो और जूलियट के एक ऑस्ट्रेलियाई थिएटर प्रोडक्शन के लिए 2017 में ब्रिटनी स्पीयर्स की बायोपिक और हॉलीवुड के कोएन ब्रदर्स द्वारा निर्देशित ‘हेल, सीज़र’ में काम किया था।

कौन हैं नताशा बैसेट

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से रहने वाली नताशा बैसेट ने अभिनय की पढ़ाई न्यूयॉर्क से की थी। हाल ही में उन्हें एलन मस्क के साथ देखा गया था। दुनिया के सबसे अमीर आदमी को कथित तौर पर कुछ महीनों से इस ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री के साथ देखा जा रहा हैं। वे कथित तौर दोनों रिश्ते में हैं, दोनों पहले दोस्त थे लेकिन मस्क और ग्रिम्स के अलग होने के बाद करीब आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ काफी वक्त बिता रहे हैं। दोनों को कई जगह स्पॉट किया जाता है। नताशा के साथ उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

6 बच्चों के पिता हैं एलन मस्क

आपको बता दें कि सबसे पहले एलन मस्क ने राइटर जस्टिन मस्क से शादी की थी, जिनसे उनके पांच बच्चे थे। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश अभिनेत्री तलुलाह रिले से शादी की थी। वह यूनाइटेड स्टेट के सबसे अमीर व्यक्ति हैं वहीं देश के टॉप 10 अमीरों में उनकी गिनती होती है। ग्रिम्स के साथ मस्क का एक बेटा है, जिसका नाम `X AE A-Xii`  है। अब एलन मस्क का नाम अभिनेत्री नताशा के साथ जोड़ा जा रहा है।

Tags: एलन मस्क, नताशा बैसेट,