धर्मेंद्र का फॉर्म हाउस है शहर की धूमधाम से दूर, फॉर्म हाउस की फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

By Tanu Chaturvedi On March 5th, 2023
धर्मेंद्र

बॉलीवुड की जय वीरू वाली जोड़ी के कारण चर्चा में आए धर्मेंद्र राजाओं जैसी जिंदगी बिताते हैं। भारतीय सिनेमा का उन्हें ही-मैन भी कहा जाता है। साल 1997 में दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों में उनका नाम था। उनको बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था। अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।

फॉर्म हाउस में रहते हैं धर्मेंद्र

85 साल के धर्मेंद्र अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने अपने फॉर्म हाउस में कई सब्जियां भी उगाई हैं। उनको जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। उनके लाइफस्टाइल में वह नजर भी आता है। वे फिल्मी चकाचौंध से दूर लोनावला में अपने फार्म हाउस में रहते हैं। धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनके फार्म हाउस के एक से बढ़कर एक खूबसूरत वीडियो देखने को मिल जाएंगे।

वह दुनिया की भाग दौड़ से दूर जिंदगी बिता रहे हैं। उनका ये फॉर्म हाउस काफी पॉपुलर है। 100 एकड़ में फैले इस फॉर्म हाउस की कीमत करोड़ों में है। उनका फॉर्म हाउस काफी खूबसूरत है। वह लोनावला में बने अपने इस फॉर्महाउस में ऑर्गेनिक खेती करते हैं।

फॉर्म हाउस में हैं गाय भैंस भी

धर्मेंद्र के इस आलीशान फार्म हाउस में स्विमिंग पूल भी है। वो पूल के अंदर वाटर एरोबिक्स करते नजर आते हैं। उनके फॉर्म हाउस में गाय भैंसें भी हैं। वह उनका पूरा ख्याल भी रखते हैं। वैसे भी शहर की धूमधाम से दूर उनका यह फार्महाउस बेहद खूबसूरत है।

पंजाब से हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र पंजाब के लुधियाना शहर से हैं। उनका जन्म गांव नसराली में हुआ था। जाट परिवार में जन्म लेने वाले एक्टर बचपन से ही सेहतमंद थे। जब वह 19 साल के थे तो उन्होंने प्रकाश कौर से शादी रचा ली थी। उस वक्त उन्होंने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। इसके बाद उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया और उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी, उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं।

Tags: धर्मेंद्र, धर्मेंद्र फॉर्महाउस,