दीपक चाहर की बहन के सामने फीका दिखता है बॉलीवुड की हीरोइनोंं का हुस्न

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) अपनी गेंदबाजी को लेकर फैंस के दिलों में जगह बना चुके हैं। वो अपनी गेंदबाजी के कौशल से मैच को इकतरफा करने का माद्दा रखते हैं। मौजूदा समय में चोट के कारण आईपीएल (IPL)के 15 वें सीजन में नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी ने उनको 14 करोड़ में खरीदा है लेकिन हमें आज दीपक चाहर की नहीं बल्कि उनकी बहन मालती चाहर (MALTI CHAHAR) की करनी है, जिसके सामने बॉलीवुड की हसीन हीरोइनों का हुस्न भी फीका दिखता है।

तीन फिल्मों में बतौर हीरोइन कर चुकी हैं काम

दीपक चाहर की बहन मालती चाहर (MALTI CHAHAR) क्रिकेट के लिए भले ही नया नाम हो लेकिन फिल्मों की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है। मालती चाहर अपने हुस्न के साथ चैलेंजिंग रोल करना पसंद है। वो अब तक तीन फिल्मों में बतौर अभिनेत्री कार्य भी कर चुकी है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी  के साथ उनकी जीनियस (GENIUS) फिल्म वर्ष 2018 में आई थी। इसमें मालती चाहर ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी। सभी ने इनके रोल को काफी पसंद किया था। इसके अलावा अभी हाल में हुश (HUSH) नाम की इनकी एक फिल्म और आई है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में यह मैनीक्योर (MANICURE) नाम की एक फिल्म में भी कार्य कर चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय नाम है मालती चाहर

दीपक चाहर(DEEPAK CHAHAR) बहन मालती चाहर (MALTI CHAHAR)के सोशल मीडिया पर काफी तादात में फैंस हैं। फेसबुक व इंस्टाग्राम पर इनको लाख की संख्या में लोग फालो करते हैं। इनके समय समय पर फोटो व अपडेट आया करते हैं।  मालती चाहर अपने शरीर को फिट रखने के लिए जिम और योग का सहारा लेती हैं। जिसकी वह सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए फोटो और वीडियो सेंड करती रहती हैं। इस पर वो फैंस की खूब वाहवाही बटोरती हैं। फिल्मोंं के अलावा वो मॉडलिंग का कार्य भी करती हैं व सोशल कार्यों में भी रूचि लेती हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *