संजू सैमसन की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कॉलेज के दिनों में हुई मोहब्बत, फिर फेसबुक से हुई थी मुलाकात

संजू सैमसन की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कॉलेज के दिनों में हुई मोहब्बत, फिर फेसबुक से हुई थी मुलाकात

संजू सैमसन

टीम इंडिया के खिलाड़ी संजू सैमसन चारुलता रमेश हैं। जिन्हें संजू सैमसन अपने कॉलेज के दिनों से जानते हैं। वह काफी खूबसूरत हैं और पति के साथ सोशल मीडिया पर कई फोटोज काफी वायरल होती है। आइए आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी कब और कहां शुरू हुई थी।

खुद हैं सोशल मीडिया से दूर

टीम इंडिया के क्रिकेटर संजू सैमसन की पत्नी चारुलता सोशल मीडिया से काफी दूर रहती हैं लेकिन पति के साथ उनकी फोटोज फैंस को काफी पसंद आती है और इस पर फैंस काफी कमेंट्स भी करते हैं। वह साड़ी और ट्रैडिशनल लुक्स मे बला की खूबसूरत लगती हैं। अपनी सादगी से वह फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वह अन्य क्रिकेटरों की तरह पति की सफलता का फायदा नहीं उठाती और लाइमलाइट से दूर सुकून की जिंदगी जीती हैं। उन दोनों की कपल फोटो को फैंस काफी पसंद करते हैं।

कॉलेज में हुई थी मुलाकात

संजू सैमसन और चारुलता तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज में मिले थे, जहां उन्होंने एक साथ पढ़ाई की थी। सैमसन इसी कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बीए कर रहे थे। चारुलता एक बिजनेस वूमेन हैं। उन्होंने ह्यूमेन रिसोर्सेज में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। कॉलेज में मुलाकात होने के बाद दोनों ने फेसबुक पर एक दूसरे को रिक्वेस्ट भेजी थी। ये रिक्वेस्ट खुद संजू सैमसन ने भेजी थी।

उन्होंने एक बार कहा था कि चारुलता को उन्होंने 22 अगस्त 2013 को पहली बार मैसेज किया था, इसके बाद उनकी लव स्टोरी चलती रही और पांच साल बाद 22 दिसंबर 2018 को उन्होंने शादी की थी। इसमें फैमली और कुछ फ्रैंड्स ही इनवाइटेड थे। आपको बता दें कि संजू सैमसन एक ईसाई है जबकि चारुलता रमेश एक हिंदू नायर हैं। इसलिए इन दोनों की शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत की गई है।

Exit mobile version