बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेसेस ने तोड़े समाज के कई रूढ़िवादी नियम

बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेसेस ने तोड़े समाज के कई रूढ़िवादी नियम, एक ने तो अपने पति का किया अंतिम संस्कार

बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेसेस ने तोड़े समाज के कई रूढ़िवादी नियम, एक ने तो अपने पति का किया अंतिम संस्कार

हमारे भारत देश की पहचान उसकी संस्कृति से होती है. हमारे देश में अभी भी पुरानी परंपराओं को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है. कई परम्पराएं इतनी कठिन और रूढ़िवादी है, जिनका समाज में न होना ही सही है. लेकिन आम आदमियों का इनको तोड़ पाना काफी ज्यादा मुश्किल है. बता दे हमारे बॉलीवुड की कुछ स्ट्रेसस ने ऐसी ही परंपराओं को निभाने से इनकार कर दिया है.

आज के समय में कई सारी एक्ट्रेसेस काफी ज्यादा इंडीपेंडेंट हो गई है. आज हम बात करेंगे ऐसी ही 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसस की जिन्होंने सिर्फ इंडस्ट्री नहीं बल्कि समाज के भी कई सारे स्टीरियोटाइप/रूढ़िवादो को तोड़ा है.

दीया मिर्जा

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (DIYA MIRZA). दीया मिर्ज़ा ने बॉलीवुड में कई सारी फिल्मों में काम किया है. इन्होंने अभी पिछले ही साल वैभव रेखी के साथ शादी रचाई है. आपको बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने अपनी शादी के माध्यम से कई सारी स्टीरियोटाइप यानी रूढ़िवाद को तोड़ दिया है.

उन्होंने अपनी शादी में कन्यादान और विदाई जैसी बड़ी रस्मों को करने से मना कर दिया था.  इस पर उनका कहना था कि कन्या कोई दान देने की चीज़ नहीं है. साथ ही उन्होंने अपनी शादी का काम एक फीमेल पंडित के द्वारा करवाया था. एक्ट्रेस ने कई सारे रूढ़िवाद को खत्म कर एक नयी मिसाल बनाई है.

मंदिरा बेदी

रूढ़िवाद को खत्म कर एक नयी मिसाल बनाने की लिस्ट दूसरे नंबर पर है, बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (MANDIRA BEDI). जिन्होंने हिंदू समाज की बड़ी परंपराओं को मानने से इंकार कर दिया और उसे तोड़ते हुए एक नया कदम उठाया. कई लोगो ने इसे हिन्दू समाज की परम्परा का अपमान भी बताया है.

आपको बता दें मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बीते साल 2021 में निधन हो गया था. उनके पति एक हिन्दू थे और हिंदु रीति रिवाज के अनुसार पुरुष ही अंतिम संस्कार की विधि को पूरा करते है. लेकिन मंदिरा ने अपने पति का अंतिम संस्कार खुद ही किया था. इतना ही नहीं उन्होंने खुद अपने पति के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया था.

कैटरीना कैफ

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ. आपको बता दें कैटरीना कैफ (KATRINA KAIF) ने बीते साल एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी रचाकर फैंस को एकदम हैरान कर दिया था. लेकिन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी कुछ परंपराओं को मानने से इनकार कर दिया था.

आम तौर पर शादी के समय किसी भी दुल्हन की एंट्री होने पर उसके भाई, चादर के नीचे बहन को बाहर लेके आते है. लेकिन कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में अपनी बहनों को चादर पकड़वाया. इस पर कैटरीना का कहना था कि क्योंकि जिंदगी के हर एक छोटी-बड़ी मुश्किल वक्त में मेरी बहनों ने ही मेरा साथ दिया. इसलिए ये ट्रेडिशन उनकी बहन के सिवा कोई नहीं करेगा.

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बॉलीवुड  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (PRIYANKA CHOPRA). जिन्होंने निक जोनस से शादी करके कुछ ऐसी परंपराओं को तोड़ दिया जो शायद होनी ही नहीं चाहिए. जैसा की आप जानते है कि हिंदु परंपरा के मुताबिक, लड़की की उम्र लड़के से उम्र से कम होनी चाहिए. लेकिन बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने जाति, धर्म और उम्र सभी को नकारते हुए परंपराओं की इन बेड़ियों को तोड़ दिया और अपने से कम उम्र के लड़के से शादी कर ली. बता दें इन दोनों के बीच में 10 साल की उम्र का अंतर है.

 सुष्मिता सेन

इस लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर है बॉलीवुड की एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (SUSHMITA SEN). जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगो को दीवाना बना दिया था. सुष्मिता सेन का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है क्योंकि उन्होंने भी रुढिवाद परंपराओं को तोड़ने का काम किया है. बता दें एक्ट्रेस सुष्मिता जब अपने करियर के एकदम ऊचाइयों पर थी तब उन्होंने एक बेटी को गोद ले लिया था.

अपने फ़िल्मी करियर पर फोकस करने की जगह उन्होंने एक बच्ची को अच्छा भविष्य और घर देना ज्यादा जरूरी समझा. उन्होंने बिना शादी किये ही 2 बेटियों को गोद लिया हुआ है. आज भी वह बिना शादी किये हुए अकेले ही अपनी दोनों बेटी की परवरिश बड़ी अच्छी तरह से कर रही है.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version