बीती रात यानी शनिवार को प्रयागराज में खुंखार माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ की गोली मारकार हत्या कर दी गई है। ये उस वक्त हुआ जब पुलिस माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ को मेडिल के लिए अस्पताल ले जा रही थी। हालांकि अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। वारदात के वक्त तीन हमलावरों ने सीधे तौर पर अतीक अहमद (Atique Ahmed) के सिर पर गोरी मारी। इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस वारदात के बाद तीनों हमलावारों ने तुरंत सरेडर कर दिया है।
कहीं फिर से तो नहीं पल्टेगी गाड़ी? गुजरात से यूपी आ रहे Atique Ahmed को सताया एनकाउंटर का डर
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
वहीं पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। अतीक-अशरफ हत्याकांड में शिकायत दर्ज होने के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमे ये बताया जा रहा है कि वारदात में तीन नहीं बल्कि पांच लोग शामिल थे। पुलिस ने तीन ज्ञात और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि इस शिकायत के बाद अब पुलिस दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
3 नहीं 5 आरोपियों ने दिया हत्याकांड को अंजाम
सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि अतीक-अशरफ हत्याकांड में जो एफआईआर दर्ज की गई है उसे तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपी शामिल है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिन तीनों आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया गया है वो अपना नाम प्रसिद्ध करना चाहते थे। सिर्फ इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि आरोपी मीडियाकर्मी की भेष में आने के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। हालांकि तीन हमलावर गिरफ्तार हो गए है और बाकी की तलाश कम की जा रही है।

