पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने अब करोड़ो की डील ठुकराकर जीता अपने फैंस का दिल, बॉलीवुड फिर से हुआ ट्रोल

अल्लू अर्जुन (ALLU ARJUN) नहीं चाहते कि उनके फैंस को कोई बुरी लत लगे. अक्षय कुमार और शाहरूख खान ने विमल का एड करके कई लोगों को नाराज कर दिया है लेकिन अल्लू अर्जुन अपने फैंस की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने तम्बाकू के एड को करने से इन्कार कर दिया है.
अल्लू अर्जुन ने मोटी रकम को भी किया मना
अल्लू अर्जुन ने तंबाकू ब्रैंड का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है. अक्सर देखा गया है की बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को तम्बाकू का एड करने पर खूब ट्रोल किया जाता है. अक्षय कुमार और शाहरूख खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी ऑडियंस नहीं छोड़ती है. बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन को तंबाकू कंपनी ने तगड़ा पैसा ऑफर किया था. हालांकि उन्होंने यह ऑफर नहीं लिया क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके फैन्स को किसी गलत चीज की आदत पड़े.
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले अमिताभ बच्चन भी एक पान मसाल कंपनी के एड में थे. उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया इसके खबर आई थी कि बिग बी ने इस कंपनी से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था और ली हुई फीस भी लौटा दी थी.
फैंस के दिलों में बढ़ी इज़्ज़त
अल्लू अर्जुन (ALLU ARJUN) कि फिल्म Pushpa:the rise ने परफॉर्मेंस दी थी उसके बाद उनकी दीवानगी लोगो के सर चढ़ कर बोल रही थी. लेकिन जब से इस ख़बर का पता चला है लोगो के दिलों ने अल्लू अर्जुन को लेकर इज्ज़त और बढ़ गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन को एक तंबाकू कंपनी ने ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए तगड़ी रकम ऑफर की थी. हालांकि अल्लू ने यह ऑफर ठुकरा दिया.
सोर्स ने बताया कि फिल्म में स्मोकिंग करना उनके हाथ में नहीं लेकिन जब भी हो संभव होता है, वह इससे बचने का मैसेज देते हैं. अल्लू अर्जुन (ALLU ARJUN) के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब सराहना की जा रही है.
Tags: अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अल्लू अर्जुन,