Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं, इसके पहले उनकी आई हुई फिल्म भूत बंगला ने अच्छा प्रदर्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा था, ऐसे में उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ से भी यही उम्मीद होगी.
अभी हाल में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, अक्षय कुमार का इस दौरान एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अक्षय कुमार को उनकी शानदार एक्टिंग के अलावा उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाना जाता है. अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वो पैपराजी के मजे लेते नजर आ रहे हैं.
पैपराजी के मजे लेते नजर आए Akshay Kumar
अक्षय कुमार को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने अक्षय कुमार से उनके गन्तव्य स्थान के बारे में पूछा जिस पर पलटकर तुरंत अक्षय कुमार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पलटकर पूछा, ‘क्यों, तू मेरा मामा लगता है?’ अक्षय कुमार के इस जवाब के बाद वहां मौजूद सभी हंसने लगते हैं, अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अक्षय कुमार ने इसके बाद उस पैपराजी के सवाल का जवाब दिया और अपने गन्तव्य स्थान के बारे में डिटेल्स दिया, अक्षय कुमार की ये सादगी फैंस को पसंद आ रही है. हालांकि जिस तरह से उन्होंने उस पैपराजी के मजे लिए उसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं.
‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अब अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म से अक्षय कुमार और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं, वहीं फैंस को भी भूत बंगला के बाद अक्षय के इस फिल्म से उसी कॉमेडी की उम्मीद है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं.
अक्षय कुमार की ये फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है. अक्षय कुमार के फैंस उनकी इस फिल्म का अभी से टिकट बुक करना शुरू कर चुके हैं, अब 26 जून को ही पता चलेगा कि अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.
ALSO READ: 39 साल की उम्र में माँ बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? पति के साथ जश्न में दिखा बेबी बंप
