अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने किया पिता की इज्जत का कचरा, नसे में धुत आईं नजर, वायरल हो रहा है वीडियो

न्यासा देवगन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शानदार एक्टिंग के दम पर अपना नाम बनाने वाले अजय देवगन को फैन्स काफी पसंद करते हैं। वह हाल ही में दृश्यम 2 फिल्म में नजर आए थे। अजय देवगन और काजोल अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहते हैं। उनकी बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया के साथ साथ कई जगहों पर स्पॉट की जाती हैं। न्यासा एक बार फिर मीडिया के बीच चर्चा में आ गई हैं।

फिर नशे में दिखी न्यासा देवगन

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन कई बार अपने लुक्स के कारण मीडिया पर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। न्यासा ने हाल ही में कई बी-टाउन एक्टर्स और सेलिब्रिटी किड्स के साथ एक रेस्तरां में पार्टी की। इस दौरान उन्होंने पिंक शॉर्ट ड्रैस कैरी की थी। उनके माता-पिता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे।

इस दौरान वह शाहरुख खान के बच्चों- आर्यन खान और सुहाना खान, शनाया कपूर, अनन्या पांडे के साथ पार्टी करती नजर आईं थीँ। वहीं इस पार्टी के बाद न्यासा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी गाड़ी से बाहर निकल रही हैं और उनको देखकर लोगों को ऐसा लग रहा है कि न्यासा ड्रंक हैं। कमेंट बॉक्स में काजोल और अजय देवगन की परवरिश पर भी बातें बनाई जा रही हैं।

इस वीडियो में नजर आ रही हैं न्यासा देवगन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

न्यासा देवगन अपनी कार से उतरीं तो एक वीडियो में बाहर निकलते समय उन्हें चक्कर आ रहे थे। वह अपना नियंत्रण खो बैठीं क्योंकि उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें अपनी कार की ओर चलने में मदद की। इस दौरान वह मीडिया को देख मुस्कुराईं। शॉर्ट पिंक ड्रेस के साथ उन्होंने सफेद हाई हील्स पहनी थीं। इसके तुरंत बाद ईगल-आइड ट्रोल्स ने कॉमेंट्स के साथ उनकी आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।