Salman Khan में गंदी आदतें थी, शराब की लत थी और फिजिकल अब्यूज करते थे, जब ब्रेकअप के बाद Aishwarya Rai ने बयां किया था उस रात का दर्द

By Deepansha kasaudhan On March 29th, 2023
aishwarya rai

सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक समय एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों की प्रेम कहानी बाॅलीवुड के गलियारों में 90 के दशक में आम हुआ करती थी। लेकिन एक समय ऐसा आया जब दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गई। सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की ब्रेकअप की खबरें ने खूब सुर्खियां बटोरी है। आइए जानते हैं कि कैसे और कब दोनों का ब्रेकअप हुआ था।

Aishwarya Rai ने खत्म कर लिया रिश्ता

बता दें कि सलमान खान अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से काफी ज्यादा प्यार करते थे। लेकिन साल 2001 में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान ऐश्वर्या से इतना प्यार करते थे कि वो उनको लेकर काफी ज्यादा पोजेसिव थे। जिसकी वजह से वो परेशान रहने लगी थी और अंत में उन्होंने सलमान से रिश्त ही खत्म कर लिया। सलमान खान से ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय ने अपनी चुप्पी भी तोड़ी थी और जमकर भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा कि, भगवान का शुक्र है सब खत्म हो गया।

Aishwarya Rai ने कहा

ऐश्वर्या राय ने कहा कि, सलमान खान जब तक मेरी लाइफ में थे, वो बहुत बुरा सपने जैसा था। उन्होंने कहा कि, सलमान खान ने मेरा मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। मैंने खुद से कहा अब यह बहुत हो गया है। मैं आने वाले समय में कभी भी मिस्टर सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहती। मेरी पूरी लाइफ एक बुरे सपने के जैसे था और मैं भगवान का बहुत शुक्रगुजार हूं कि सब कुछ खत्म हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

ऐश्वर्या ने कहा कि, सलमान खान से हमेशा बेइज्जती और दर्द ही मिला है। बहुत सारी गंदी आदतें थी, शराब की लत थी, फिजिकल अब्यूज करते थे और अब बेईज्जती से भी तंग आ चुकी थे।

क्या ब्रेकअप के बाद भी एक्स गर्लफ्रेंड Aishwarya Rai को इंस्टा पर फाॅलो करते हैं Salman Khan, फैंस कर रहे ऐसे दावे

सलमान खान से ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय का नाम विवेक ओबरॉय से जुड़ने लगा। इसके बाद सलमान ने विवेक ओबरॉय को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसका खुलासा खुद विवेक ने एक बार किया था। इसके बाद विवेक को फिल्मों में काम तक नहीं मिलता था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ साल 2007 में शादी कर ली और वो आज अपनी बेटी और पति के साथ खुशहाल शादी शुदा लाइफ एन्जाॅय कर रही है।

Tags: ऐश्वर्या राय, सलमान खान, सलमान खान और ऐश्वर्या राय,