Akanksha Dubey की मौत पर खड़ा हुआ सवाल तो, मेकअप आर्टिस्ट ने खोला बड़ा राज, धोखा मिलने के मिले संकेत

By Deepansha kasaudhan On March 26th, 2023
akanksha dubey

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) अब हमारे बीच नहीं है। बता दें कि आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का शव बनारस के एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। क्या आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आत्महत्या की है? या साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है? अगर उन्होंने आत्महत्या की है तो इसके पीछे वजह क्या है? ऐसे ही कई सवाल खड़े हो रहे है। इन सवालों के बीच अब आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Akanksha Dubey की मेकअप आर्टिस्ट का खुलासा

इसी बीच आकांक्षा दुबे की मेकअप आर्टिस्ट रेखा मौर्या बताया कि, ने वह अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थीं। हालांकि इस पार्टी को लेकर उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले साल 2018 में आकांक्षा दुबे ने खुलासा किया था कि, वह डिप्रेशन की वजह से फिल्मी दुनिया को अलविदा कह रही हैं। हालांकि मां के समझाने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से इंडस्ट्री में दमदार वापसी की थी।

Akanksha Dubey को बाॅयफ्रेंड ने दी श्रद्धांजलि

बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के निधन के बाद उनके बाॅयफ्रंड समर सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। समर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया जिस पर लिखा था कि, निशब्द रेस्ट इन पीस और हैशटैग आकांक्षा दुबे लिखा है। सोशल मीडिया पर समर सिंह का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पोस्ट से धोखा मिलने के संकेत?

सुसाइड के बाद आकांक्षा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि, मोहब्बत तो तुझसे थी लेकिन तेरी मोहब्बत ने जोर से खींच के तमाचा मार ही दिया मुझे। उनकी फोटोज पर यूजर्स ने कमेंट्स भी किया था कि आखिर किसने उन्हें धोखा दे दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि आकांक्षा दुबे के माता पिता उनको आईपीएस आफिसर बनाना चाहते थे लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था, इसकी वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। हालांकि अब वो हमारे बीच नहीं है, उनके फैंस इस बात का अब भी स्वीकार नहीं कर पा रहे है।

Akanksha dubey की हत्या या सुसाइड, भोजपुरी अभिनेत्री के बाॅयफ्रेंड पर लटकी शक की तलवार, वयारल हुआ आखिरी पोस्ट

Tags: आकांक्षा दुबे, समर सिंह, सोशल मीडिया,