Akanksha dubey की हत्या या सुसाइड, भोजपुरी अभिनेत्री के बाॅयफ्रेंड पर लटकी शक की तलवार, वयारल हुआ आखिरी पोस्ट

By Deepansha kasaudhan On March 26th, 2023

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अभिनेत्री अकंक्षा दुबे (Akanksha dubey) अब हमारे बीच नहीं रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री की मौत हो गई है। अभिनेत्री अकंक्षा दुबे (Akanksha dubey) की लाख बनारस के एक होटल के कमरे में लटकी मिली है। ऐसा खबरों में बताया जा रहा है। खबर के अनुसार अभिनेत्री अभिनेत्री अकंक्षा दुबे (Akanksha dubey) अपने किसी प्रोजेक्ट के बाद होटल गई थी। इसके बाद से वो वापस नहीं आई।

अकंक्षा दुबे (Akanksha dubey) महज 25 साल की थी और इतनी कम उम्र में उनके निधन की खबरों ने ना सिर्फ उनके परिवार वालों को बल्कि फैंस को भी तगड़ा झटका दिया है।

Akanksha dubey आखिरी पोस्ट

अब इसी बीच अकंक्षा दुबे का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। अपने निधन से पहले अकंक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी। अपने इस छोटे से वीडियो में अकंक्षा दुबे रोते हुए नजर आई थी। गौरतलब है कि रविवार को भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में लटकता मिला है।

अभिनेत्री की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गई है। अभिनेत्री के निधन की खबरें सामने आने के बाद जहां पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे है।

Akanksha dubey का बाॅयफ्रेंड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। उन्होंने आज ही रिलीज हुए अपने गाने का एक पोस्टर शेयर किया था। सिर्फ इतना ही नहीं उनका एक डांस वीडियो भी सामने आया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर एक दर्द भरी रील शेयर की थी। रील में के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाना लग जाए, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं।

अभिनेत्री की पोस्ट पर ये शायरी है। जिसे देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि वो काफी दुखी और परेशान थी। जिसकी वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है। अभिनेत्री क्यों दुखी थी इसका क्या कारण है इसके बारे में जानकारी नहीं आई है। लेकिन उनका एक बाॅयफ्रेंड भी है। जो अभिनेत्री की मौत के बाद लापता है।

अकंक्षा दुबे अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार थी, सुबह करीब 9 बजे ही उनका मेकअप करने के लिए जब गर्ल गई तो, उनका शव होटल के कमरे में लटका मिला। हालांकि लोग उनके बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक खबर के मुताबिक, समर सिंह का फोन सुबह से बंद आ रहा है।

बता दें कि अकांक्षा दुबे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को डेट कर रही थी। जिसके साथ वो कई रील्स भी शेयर कर चुकी थी। दोनों ने एक साथ कई प्रोजेक्ट में काम भी किया है। इसी साल 14 फरवरी को अकांक्षा दुबे ने समर के साथ दो पोस्ट भी शेयर किया था। एक तसवीर में वो समर सिंह को प्यार भरी निगाहों के साथ देख रही थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

दूसरी पोस्ट में दोनों एक दूसरे के साथ कोजी पोज दे रहे थे। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि अकांक्षा दुबे और समर सिंह ने अपने रिश्ते को लेकर कभी सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा। हालांकि अभिनेत्री की मौत के बाद समर सिंह लापता है और उनका फोन भी बंद है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि असल माजरा क्या है ये पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, होटल के कमरे में मिली अभिनेत्री Akanksha Dubey की लाश, सामने आया आखिरी पोस्ट

Tags: अकांक्षा दुबे, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, समर सिंह,