IND vs ZIM: 10 विकेट से मात के बाद रेजिस चकाबवा ने इन्हें ठहराया शर्मनाक हार का जिम्मेदार, इनपर बुरी तरह से भड़के

रेजिस चकाबवाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) की शुरूआत कर चुकी हैं, जिसमें टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था।
जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। भारत ने 30.5 ओवरों में ही लक्ष्य की प्राप्ति कर 10 विकटों की आसान जीत हासिल कर ली हैं। दीपक चाहर अपने गेंद के शानदार प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच चुने गए।
भारत ने हम पर दबाव डाला- रेजिस चकाबवा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला गया, दीपक चाहर, शुभमन गिल और शिखर धवन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में शानदार भूमिका निभाई। जिम्बाब्वे की टीम आज अपनी पारी की शानदार शुरूआत करते हुए तो नजर आ रही थी।
दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के लगातार विकटों ने टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। भारत की पारी में जिम्बाब्वे एक भी विकेट नहीं गिरा पाई। 10 विकेट से हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाबवा (REGIS CHAKABVA) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
“भारतीय गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और हम पर दबाव डाला। मुझे लगा कि हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन 18 ओवर के निशान से अपना रास्ता खो दिया। रिची नगारवा और ब्रैड इवांस को खेलते हुए देखना अच्छा था। पिछले छोर पर एक अच्छी साझेदारी। वे काफी अच्छे थे और हमें एक या दो बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी। हमारे पास वह पर्याप्त नहीं था।
शिखर और शुभमन ने हमें खेल से बाहर कर दिया- रेजिस चकाबवा

जिम्बाब्वे की टीम भारत की पारी में एक भी विकेट नहीं गिरा पाई। शिखर धवन ने 81 और शुभमन गिल ने 82 रनों की नाबाद पारियां खेली जिसके चलते भारत ने शानदार जीत हासिल की। अगर जिम्बाब्वे एक या दो विकेट निकाल पाती तो भारत के ऊपर थोड़ा दबाव बना पाती।
शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने दबाव ना रहने के चलते अच्छी पारी खेली। जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाबवा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आगे बात करते हुए कहा-
Tags: केएल राहुल, भारत बनाम जिम्बाब्वे, रेजिस चकाब्वा,हमारे गेंदबाजों ने उन पर कड़ी मेहनत करने की कोशिश की लेकिन शिखर धवन और शुभमन गिल ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और हमें खेल से बाहर कर दिया।”
