IPL 2022: युजवेंद्र चहल ने सुनाया फैंस का दिल दहला देने वाला किस्सा, आईपीएल 2013 में उनके साथ हुई थी घटना

वैसे तो आईपीएल(IPL) को लेकर कई तरह के किस्से लोगों के बीच मशहूर हैं. जितने किस्से मैदान पर घटते हैं उससे कहीं ज्यादा मैदान के बाहर होते हैं. एक ऐसा ही किस्सा भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बॉलर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सुनाया है. चहल की गिनती भारतीय टीम के सफल गेंदबाजों में की जाती है. आईपीएल में भी अबतक इनका प्रदर्शन शानदार रहा है. इस सीजन में चहल राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से खेल रहे हैं. आइए सुनाते हैं आपको चहल का वो किस्सा……
मौत के मुंह से वापस लौट आए थे युजवेंद्र चहल

पिछले सीजन में चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेलते थे और आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं. अपने साथ हुए वो भयानक किस्सा सुनाते हुए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) कहते हैं कि एक शराबी क्रिकेटर की वजह से उनकी जान खतरे में पड़ गई थी.
यह आईपीएल 2013 की बात है जब चहल मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हुए थे. उस दिन बैंगलौर शहर में उनका मैच था. इसी दिन चहल का सामना एक ऐसे प्लेयर से हुआ जो बुरी तरह से शराब के नशे में धुत था. इस शराबी खिलाड़ी ने युजी को अपने पास बुलाया और बाहर ले जाकर बालकनी से नीचे लटका दिया. उस दिन किसी तरह से चहल ने अपनी जान बचाई .
वीडियो के जरिए बताया वो किस्सा

yuzvendra-chahal-ipl-2021 MI INCIDENT
चहल ने यह पूरा किस्सा एक वीडियो के जरिए बताया है . इस वीडियो को राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है . यह वीडियो 6 मिनट 40 सेकंड का है. वीडियो में चहल के साथ आर अश्विन और करूण नायर भी नजर आ रहे हैं.
इस भयानक किस्से के बारे में बात करते हुए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) कहते हैं कि उस दिन अगर उनका हाथ छूट जाता तो 15वीं मंजिल से नीचे गिरने पर शायद ही उनकी जान बच पाती. वीडियो में आगे वो कहते हैं कि जब उन्हें बालकनी से निकाला गया तो वो पूरी तरह से डरे हुए थे और बाद में बेहोश भी हो गए थे. इस वीडियो में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने उस शराबी क्रिकेटर का नाम नहीं लिया.
पूरा किस्सा जानने के लिए नीचे वीडियो देखें……
Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स,Royals’ comeback stories ke saath, aapke agle 7 minutes hum #SambhaalLenge 💗#RoyalsFamily | #HallaBol | @goeltmt pic.twitter.com/RjsLuMcZhV
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 7, 2022
