IPL 2022: युजवेंद्र चहल की हैट्रिक होते ही स्टेडियम में खुशी से झूमने लगी उनकी पत्नी धनश्री, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युजवेंद्र चहल (YUZVENRA CHAHAL) ने हैट्रिक लगा दी है। उन्होंने श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस को लगातार आउट करके इतिहास रच दिया। युजवेंद्र चहल (YUZVENRA CHAHAL) की हैट्रिक पूरी होते ही पूरे स्टेडियम में लोग खुशी से उछल पड़े। हैट्रिक पूरी होने के बाद युजवेंद्र चहल (YUZVENRA CHAHAL) की पत्नी स्टेडियम में खुशी से झूम उठीं। उन्होंने स्टेडियम में उछल-उछल कर हैट्रिक को सेलिब्रेट किया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
युजवेंद्र चहल के 5 विकेट से जीती राजस्थान रॉयल्स

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम राजस्थान रायल्स (KKR VS RR) का मैच एक समय कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की ओर मुड़ता हुआ दिखाई दिया। क्रीज पर 85 रन की पारी खेलते हुए श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) जमे हुए थे। इसी दौरान युजवेंद्र चहल (YUZVENRA CHAHAL) ने अपने 17वें ओवर में कमाल कर दिखाया। उन्होंने लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर मैच को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खाते में डाल दिया।
मैच में चहल (YUZVENRA CHAHAL) ने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ((YUZVENRA CHAHAL)) आईपीएल में हैट्रिक लगाने वाले 21 वें गेंदबाज हैं जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से हैट्रिक लेने वाले वो 5वें गेंदबाज बने हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स(RR) की ओर अजित चंदीला, प्रवीण तांबे, शेन वॉटसन और श्रेयस गोपाल हैट्रिक लगा चुके हैं।
पर्पल कैप की होड़ में भी सबसे आगे है युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल (YUZVENRA CHAHAL) ने आईपीएल (IPL) में अपनी पहली हैट्र्रिक बना ली है। साथ ही वो मौजूदा समय में पर्पल कैप की होड़ में भी नंबर वन बने हुए हैं। वो अब तक 24 ओवर में 17 विकेट ले चुके हैं। हर 8 वीं गेंद पर वो विकेट ले रहे हैं। युजवेंद्र चहल (YUZVENRA CHAHAL) आईपीएल (IPL) 120 मैच में 156 विकेट ले चुके हैं।
चहल (YUZVENRA CHAHAL) के बाद दूसरे नंबर पर 12 विकेट के साथ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के टी नटराजन (TNATRAJAN) हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV), आवेश खान (AVESH KHAN) व वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASRANGA) 11-11 विकेट लेकर क्रमश: 3, 4 व 5 वें नंबर पर हैं।
यहां देखें वीडियो…..
Tags: आईपीएल 2022, युजवेंद्र चहल, राजस्थान रॉयल्स,Champion, Yuzi Chahal. pic.twitter.com/GcaaLDGPyf
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 18, 2022
