VIDEO: क्या हुआ जब अपनी पत्नी धनश्री के साथ जा रहे युजवेंद्र चहल को नेहरा जी ने घेर लिया और कहा, ‘तू मेरे साथ बस में चलेगा’

By Akash Ranjan On June 3rd, 2022
VIDEO: क्या हुआ जब अपनी पत्नी धनश्री के साथ जा रहे युजवेंद्र चहल को नेहरा जी ने घेर लिया और कहा, 'तू मेरे साथ बस में चलेगा’

आईपीएल 2022 के पर्पल कैप विजेता युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने कमाल की गेंदबाजी की है। भले ही राजस्थान रॉयल्स (RR) को फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन, पूरे सीजन चहल ने जैसी गेंदबाजी की, उससे उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गुजरात टीम के हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) और स्पिन गेदबाज यूजी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

नेहरा ने युजवेंद्र चहल से कहा ‘तू मेरे साथ चलेगा’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर अपनी मजेदार वीडियो को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। वहीं इन दिनों एक अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात टीम के हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) और स्पिनर युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं। नेहरा, चहल को बस में आने के लिए कह रहे हैं। जिसके लिए वह उन्हें पकड़ कर खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हुआ यूँ कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी वाइफ धनश्री कार में बैठकर निकलने वाले ही होते हैं। तभी पीछे नेहरा जी आ जाते हैं और उन्हें पकड़ कर कहते हैं ‘तू मेरे साथ बस में चलेगा।’ लेकिन, चहल को अपनी वाइफ धनश्री के साथ कार में जाने का मन है। चहल, नेहरा को काफी समझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन, नेहरा जी जिद पर अड़े रहते हैं कि वे दोनों बस में ही चलें। इस घटना का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

पर्पल कैप विजेता बने युजवेंद्र चहल

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया। उन्होंने 17 मैचों में 19.51 की औसत से 27 विकेट चटकाए। चहल ने आईपीएल 2022 की इकलौती हैट्रिक भी ली। वह शुरू से ही पर्पल कैप की रेस में बने रहे। वहीं दूसरे नबंर पर बैंगलोर के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा 26 विकेट्स लिए। कगीसो रबाडा 23 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।

Tags: आईपीएल 2022, आशीष नेहरा, युजवेंद्र चहल,