टीम इंडिया के खिलाड़ियो के वो 3 शर्मनाक रिकॉर्ड जिसका टूट पाना अब बेहद मुश्किल, दिग्गजों का नाम लिस्ट में शामिल

By Sameeksha dixit On August 21st, 2022
युवराज सिंह (शुभमन गिल)

टीम इंडिया: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, क्योंकि रिकॉर्ड तो टूटने के लिए ही बनते हैं. लेकिन कई ऐसे रिकॉर्ड भी हैं, जो कभी नहीं टूट सके, लेकिन ऐसी उम्मीद लगाई जाती है कि आखिर किसी न किसी दिन तो इस रिकॉर्ड को कोई ना कोई जरूर तोड़ेगा. दुनिया के श्रेष्ठ रिकार्डो में सचिन तेंदुलकर के शतक, ब्रायन लारा का टेस्ट पारी में 400 रन सहित कई अन्य बड़े रिकॉर्ड शामिल हैं.

एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज अपने बनाए रिकॉर्ड पर हनेशा गर्व करता हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों द्वारा विश्व क्रिकेट में अपने रिकॉर्ड स्थापित किए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रति मैच बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए गए हैं. जिसमे बल्लेबाजों ही नहीं गेंदबाज का भी बोल बाला रहा है.

इसमें श्रेणी में कई दिग्गज़ जैसे की महान गेंदबाज अनिल कुंबले और कपिल देव का नाम भी शुमार हैं. बड़े रिकार्डों के साथ-साथ क्रिकेट में कुछ बुरे और शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनते रहे हैं. जिन्हें शायद ही कोई याद करना चाहे. ऐसे ही कई शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों ने भी बनाए हैं. यह शर्मनाक रिकॉर्ड को जानकर आप चौंक जाएंगे. आज हम उन्हीं में 3 शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बात करेंगे.

1. सुनील गावस्कर की सबसे धीमी पारी

भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का नाम वन-डे क्रिकेट की सबसे धीमी पारी खेलने का रिकॉर्ड में दर्ज हैं. सुनील गावस्कर ने साल 1975 के वर्ल्ड-कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 174 गेंदें खेलकर नाबाद 36* रन बनाए थे. इसमें मैच में देखा जाए तो, गावस्कर द्वारा रन बनाने की बिलकुल कोशिश ही नहीं की गई, उनकी इस पारी के बारे में जानकर आज भी क्रिकेट फैंस हैरान रह जाते हैं. इतनी धीमी और शर्मनाक पारी खेलने के बाद गावस्कर की भरपूर आलोचना भी हुई.

2. सात टेस्ट पारियों में अजित अगरकर लगातार शून्य पर लुढ़के

तेज गेंदबाज के रूप में टीम इंडिया में शामिल किए गए अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी आती थी. टेस्ट क्रिकेट की 7 पारियों में लगातार उनके नाम शून्य रन बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हैं. उनके नाम इस तरह का रिकॉर्ड हैरान करने वाला हैं, क्योंकि अगरकर ने आगे जाकर अच्छे शार्ट खेल कर उनके द्वारा टेस्ट क्रिकेट में शतक भी बनाया गया था.

3. एक ही ओवर में युवराज सिंह ने दिए इतने रन

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह द्वारा अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर छह छक्के लगाए गए थे, यह बात उसके कुछ महीने पहले को हैं, युवराज सिंह के एक ही ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ पारी के पचासवें ओवर में 5 छक्के पड़े थे. इंग्लिश बल्लेबाज दिमित्री मैंसकैरेंहास द्वारा युवी के ओवर में धमाकेदार 30 रन जड़े थे. भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट के एक ओवर के दौरान सबसे अधिक रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम ही दर्ज हैं.

 

Tags: टीम इंडिया, युवराज सिंह,
Exit mobile version