IPL 2023: Yashasvi Jaiswal ने इस आईपीएल में दर्ज किया ऐसा रिकॉर्ड, जो कई दिग्गज क्रिकेटर भी सालो ले नहीं बना पाए

Yashasvi Jaiswal

इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल चल रहा है, जिसका 52वां मुकाबला काफी रोमांचक बताएगा। आपको बता दें कि, इस मैच में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है, लेकिन 21 साल के एक युवा खिलाड़ी ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है, जो बड़े-बड़े दिग्गज क्रिकेटर भी नहीं कर पाए हैं। इस क्रिकेटर के शानदार प्रदर्शन को देखकर दिग्गज क्रिकेटर भी हैरान हो गए। यहां पर हम बात कर रहे हैं, राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) की। यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) 21 साल के हैं और उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है जो कई दिग्गज नहीं कर पाए हैं।

कभी टेंट में सोकर गुजारी थीं रातें, पानीपूरी बेचकर भरा था पेट, आज हैं करोड़ो के मालिक, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं Yasaswi Jayaswal

Yashasvi Jaiswal ने दर्ज किया रिकॉर्ड

यशस्वी जयसवाल आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जयसवाल ने 21 साल और 130 दिन की उम्र में 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर ऋषभ पंत है। उन्होंने 20 साल 218 दिन की उम्र में ही यह कारनामा किया था। ऋषभ पंत के बाद इस लिस्ट में यशस्वी जयसवाल दूसरे नंबर पर है, जबकि तीसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ का नाम शामिल है।

पृथ्वी शॉ ने 21 साल 169 दिन की उम्र में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे। इसके बाद चौथा नाम संजू सैमसन का आता है जिन्होंने 21 साल और 183 दिन की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम की थी। पांचवें नंबर पर शुभ्मन गिल का नाम आता है।