कभी टेंट में सोकर गुजारी थीं रातें, पानीपूरी बेचकर भरा था पेट, आज हैं करोड़ो के मालिक, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं Yasaswi Jayaswal

By Deepansha kasaudhan On May 5th, 2023
Yashasvi Jaiswal

हर बार आईपीएल (IPL 2023) में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो उभरकर सामने आते हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को दिल जीत लेते है। इसी लिस्ट में नाम आता है यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) का। यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) अपने शानदार प्रदर्शन से खूब चर्चा बटोर रहे हैं। यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) इन दिनों आईपीएल 2023 (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे है। आपको बता दें कि यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) काफी कठिन स्थिति से अपना पेट पाला है, यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) को पेट पालने के लिए गोलगप्पे तब बेचने पड़े थे।

विजय हजारे ट्रॉफी में बवाल मचाने वाले खिलाड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ मिला मौका, सौरव गांगुली का है उत्तराधिकारी

आज करोड़ों के मालिक हैं Yashasvi Jaiswal

तब जाकर कहीं दो वक्त की रोटी मिलती थी। लेकिन आज ये खिलाड़ी अपने खेल की वजह से करोड़ों का मालिक बन चुका है। आज यशस्वी जयसवाल की नेटवर्थ 12 करोड़ बताई जाती हैं उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। यशस्वी जयसवाल की सैलरी 4 करोड़ से ज्यादा है। ये इनकम उनकी क्रिकेट और विज्ञापन से होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यशस्वी जयसवाल ने साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू किया था।

इस सीजन फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को 4 करोड़ की मोटी रकम दी है। बता दें कि यशस्वी जयसवाल सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स को वह अपना आदर्श मानते हैं। जिस तरह से यशस्वी जयसवाल का प्रदर्शन उसको देखते हुए ये कहा जा सकता है कि टीम इंडिया में आने के लिए उनका रास्ता आसान हो गया है।

Tags: यशस्वी जयसवाल, विव रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर,