टी20 वर्ल्ड कप के बाद से दुनिया के कई देशों की टीमें टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन दिवसीय टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच पाकिस्तान में खेला गया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दुनिया भर के देशों को परफॉर्मेंस के हिसाब से रैंकिग दी जाती है।
इसी कड़ी में 20 दिसंबर को इंग्लैंड ने सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज के कारण चैंपियनशिप की रैंकिंग में बहुत बड़ा उतार चढ़ाव आया है, जिसमें टीम पाकिस्तान को नुकसान का सामना करना पड़ा है।
पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में नीचे
इंग्लैंड के साथ सीरीज में हार पाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में पाकिस्तान चौथे स्थान से सीधे 7वें स्थान पर आ गया है। इतना नीचे आना टीम पाकिस्तान के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है। चैंपियनशिप की रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम के अब 38.39% प्वाइंट हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम 7वें स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है। जीत का फायदा और नुकसान दोनों टीमों पर विपरीत असर कर गया है।
ये देश हुए सीरीज से बाहर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग को किनारे रखें तो सीरीज की रेस से इंग्लैंड, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीमें बाहर हो गई हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में टीम के नतीजे जो भी रहे ये टीमें सीरीज से बाहर हो गई हैं। वहीं, इस करारी सीरीज हार के बाद पाकिस्तान की टीम फाइनल की रेस में बनी हुई। पाकिस्तान के अलावा फाइनल की दौड़ में सबसे दिलचस्प मुकाबला भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच है। इन तीनों में से ही कोई दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी। सीरीज के बचे मैचों में किस टीम को फाइनल में जगह बनाने को मिलती है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
