रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली को भी नेट्स में बल्लेबाजी के समय लगी चोट, सेमीफाइनल से पहले आई मुसीबत

By Tanu Chaturvedi On November 9th, 2022
विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सेमीफाइनल टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। कप्तान रोहित शर्मा के बाद टीम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के चोटिल होने की खबरें अब सुर्खियां पकड़ने लगी है। इससे टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई और विराट के चोटिल होने का वीडियो काफी वायरल होने लगा।

सेमीफाइनल से पहले विराट कोहली को लगी चोट

विराट कोहली के चोटिल होने की खबर आते ही फैंस की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरने से पहले भारतीय टीम की टेंशन दोगुना हो गई है।  वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रैक्टिस के दौरान कोहली हर्षल पटेल की डिलीवरी पर एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे तभी अचानक वो अपने आपको संभाल नहीं पाए और नीचे गिरने के साथ खुद को इंजर्ड भी कर बैठे, हालांकि इसकी कोई पुष्टी साफ तौर पर नहीं हुई है।

इसके बाद उन्हें काफी बेचैन भी देखा गया और थोड़ी देर बाद वो नेट्स छोड़कर वापस चले गए थे। ऐसी कुछ खबरें सामने आ रही हैं कि विराट पूरी तरह से ठीक हैं और उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर नहीं है।  विराट को अभी आराम करने के लिए बोला गया है लेकिन विराट कोहली फिलहाल आराम के बाद अपने बल्ले से शानदार पारी खेलने के लिए तैयार रहेंगे।

फॉर्म में चल रहे हैं किंग कोहली

विराट कोहली ने पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार पारी खेलकर टीम को जिताया था। पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। इसके बाद भी उन्होंने कुछ अहम मुकाबलो में टीम इंडिया के लिए रन बनाए और इतना ही नहीं फील्डिंग में भी किंग कोहली अपनी खास मौजूदगी दिखा रहे हैं।

विराट कोहली ने एशिया कप में भी शानदार बल्लेबाजी से 71वें शतक को जड़ा था। अब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी लगाते देखा जा सकता है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, विराट कोहली,