Asia Cup में कौन सा खिलाड़ी मचाएगा धमाल, विराट और बाबर आजम में से किसके हैं सबसे बेहतरीन आंकड़े

इन दिनों सभी की निगाहें एशिया कप (Asia Cup) पर टिकी हुई 27 अगस्त को एशिया कप का ऐलान होने वाला है। वहीं दूसरे मैच में 28 तारीख को यानी रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। भारत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला खेलने वाला है इस महा मुकाबले में सभी की निगाहें दो बेहतरीन बल्लेबाजों पर टिकी हुईं हैं। भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम के बीच काफी तगड़ी जंग देखने को मिलेगी।
t20 क्रिकेट में ओवरऑल प्रदर्शन की बात की जाए तो बाबर आजम से थोड़ा आगे हैं। विराट कोहली ने 99 t20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 3308 जो निकले थे वही इस दौरान उन्होंने 137 के शानदार स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी। तो वही बाबर आजम ने अभी तक 74 t20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने अपने बल्ले से 2686 रन निकाले थे । इस दौरान इन्होंने 129 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी। आइए जानते हैं सबसे बड़े आंकड़े इनमें से किसके हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने बनाए ये रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का बदला खून बोला है पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ सात टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 77 की औसत से 311 रन बनाए हैं वहीं इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। वही आपको बता दें विराट कोहली ने इस साल 4 मैच खेले हैं जिसमें 81 रन बनाए हैं। विराट कोहली एशिया कप में वापसी कर रहे हैं और वह शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। विराट कोहली से एशिया कप में बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
भारत के खिलाफ बाबर आजम का रहा कुछ ऐसा प्रदर्शन
बाबर आजम ने इस साल एक t20 मुकाबला खेला है जिसमें 66 रन बनाए हैं। वही बाबर आजम भारत के खिलाफ भी काफी रन कूटे हैं बाबर आजम ने भारत के खिलाफ अभी तक एक ही t20 मुकाबला खेला है जिसमें पिछले साल 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। एशिया कप में बाबर आजम का मुकाबला करना टीम इंडिया के लिए बहुत घातक साबित होगा।दोनों ही खिलाड़ी किसी से कम नहीं है दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है वहीं विराट कोहली भी बाबर आजम से कम नहीं है, ही देखना होगा किस का बल्ला किस तरह से चलने वाला है।