टीम इंडिया वो 1 खिलाड़ी जिसने अपने पहले ही मैच में ठोका शतक, लिस्ट में 4 और खिलाड़ी शामिल

5 एशियाई बल्लेबाज जिन्होंने अपने वनडे डेब्यू में ही ठोक दिया शतक, टीम इंडिया का खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

5 एशियाई बल्लेबाज जिन्होंने अपने वनडे डेब्यू में ही ठोक दिया शतक, टीम इंडिया का खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जिसने अपने वनडे डेब्यू में ही जड़ दिया था शतक, क्रिकेट कि दुनिया में अगर देखा जाए तो एशिया कप में कई ऐसे बल्लेबाज उभर कर सामने आए हैं जिन्होंने शानदार पारी खेलते हुए ना सिर्फ अपनी टीम को जिताया हैं, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. चाहे वह रोहित शर्मा हो या सचिन तेंदुलकर सभी ने अपना-अपना योगदान दिया हैं. आज हम ऐसे ही 5 बल्लेबाजो की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने टीम में शामिल होते ही धमाकेदार और यादगार पारी खेली.

ऐसे 5 बल्लेबाज हुए जो अपने पहले ही वनडे डेब्यू में शतक जड़ने में कामयाब रहे. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में

1. सलीम इलाही

साल 1995 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने गुजरांवाला में खेले गए अपने डेब्यू मैच के दौरान, बतौर ओपनर शतक बनाते हुए नाबाद 102* रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इनकी जबरदस्त पारी के चलते पाकिस्तान ने इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया था. इतनी शानदार शुरुआत करने के बावजूद भी इन्हें ज्यादा मैच खेलने का अवसर नहीं मिला और यह खिलाड़ी अपने करियर में मात्र 48 वनडे मैच ही खेल पाया. इन मैचो में सलीम ने 4 यादगार शतक भी जड़े थे.

2. मार्क चैपमैन

इस सूची के दूसरे नाम किया बात करें तो, न्यूजीलैंड से पहले हांगकांग के लिए खेलने वाले मार्क चैपमैन (Mark Chaipmain) शामिल हैं. जिन्होंने साल 2015 में आईसीसी वर्ल्ड कप लीग चैंपियनशिप में हांगकांग के लिए डेब्यू किया और अपने इस पहले डेब्यु मैच में उन्होंने 124 रन ठोके थे. जिसके कारण टीम 89 रन से विजयी हुई थी. मार्क चैपमैन शुरुआती दौर में हांगकांग के लिए खेलने के बाद, उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेली थी.

3. केएल राहुल

साल 2016 में जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में rahul ने अपना वन-डे डेब्यू किया था. इस मैच में केएल राहुल (KL Rahul) ने 100* रन की नाबाद पारी खेली थी. अपने पहले ही मैच में इतना जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. इस मैच में टीम इंडिया को 169 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसमें राहुल द्वारा 115 गेंदों का सामना करते हुए शतक ठोका गया था. इस मैच में टीम इंडिया 9 विकेट से जीत गई थी.

4. इमाम उल हक

अबुधाबी में पाकिस्तान के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए इमाम ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 125 गेंदों में 100 रनों की जबरदस्त शतकीय पारी खेली थी, उनकी इस जबरदस्त पारी के चलते पाकिस्तानी टीम इस मैच में 7 विकेट जीत हासिल कर लिए थी और इस शतकीय पारी के चलते ही उन्हें आगे टेस्ट में भी खेलने का मौका दिया गया.

5. आबिद अली

इस सूची में अंतिम नाम हैं आबिद अली का, साल 2019 में दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी आबिद अली ने अपना वन-डे डेब्यू किया, और अपने वन-डे डेब्यू में बतौर ओपनर वो खेलने उतरे आबिद ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए. आबिद की इस जबरदस्त पारी के बावजूद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 रन से ये मैच जीत ले गई.

READ MORE: Suryakumar Yadav की पर्सनल लाइफ है बहुत ही ज्यादा रोमांटिक, जानिए कैसी थी उनकी लव स्टोरी

Exit mobile version