IND vs WI: भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबलों में जीत दर्ज करने के लिए निकोलस पूरन इन 11 खिलाड़ियों को देंगे मौका, साथ ही कर सकते हैं 2 बड़ा बदलाव

निकोलस पूरनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही हैं। सीरीज के तीसरे मैच में भारत के सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की शानदार बल्लेबाजी के चलते वेस्टइंडीज को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। सीरीज का चौथा मैच 6 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जाएगा।
इस मैच में जीत दर्ज कर भारत सीरीज जीतने की ओर जाना चाहेगी वहीं वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज कर वापसी की ओर देख रही होगी। वेस्टइंडीज की टीम चौथे मुकाबले में किस प्लेइंग 11 के साथ नजर आएगी। आइए आपको बताते हैं-
भारत के खिलाफ अगले मैच में निकेलस पूरन इन खिलाड़ियों को देंगे मौका
वेस्टइंडीज (WEST INDIES) की टीम पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए अच्छी नजर आई थी। टीम ने 165 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। काइल मेयर्स (KYLE MAYERS) ने 73 रन की पारी खेल टीम को मजबूती दी थी। लेकिन भारत की पारी में वेस्टइंडीज की टीम विकटें नहीं गिरा पाई जिसके चलते टीम मैच हार गयी। चौथे टी20 मुकाबले में निकोलस पूरन ब्रैंडन किंग (BRANDON KING) और काइल मेयर्स की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही जाना चाहेगी।
दोनों की जोड़ी अब तक शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आई हैं। वहीं तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। निकोलस पूरन अब तक शुरूआत अच्छी करते हुए आए हैं, लेकिन पारी को बड़ी नहीं बना पाए जो उनकी टीम ने पूरी सीरीज काफी ज्यादा मिस किया हैं।
चौथे मैच में उनसे उम्मीद होगी की वो शुरूआत अच्छी करते हुए उसे बड़ी पारी की ओर लेकर जाए। चौथे नंबर पर रोवमैन पॉवेल (ROWMENN POWELL) और पांचवे नंबर पर शिमरोन हेटमायर (SHIMRON HETMEYER) नजर आएंगे। सीरीज में अब तक हेटमायर अपना फिनिशिंग वाला विस्फोटक अंदाज नहीं दिखा पाए, इस मैच में उनके बल्ले से ऐसी पारी की उम्मीद की जा रही हैं। वहीं छठे नंबर पर डेवॉन थॉमस (DEWON THOMAS) नजर आएंगे।
इन गेंदबाजों पर भरोसा दिखाएंगे निकोलस पूरन
जेसन होल्डर (JASON HOLDER) और ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) जैसे खिलाड़ी टीम में ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। साथ ही ओबॉड मैकॉय (OBED McCOY) इन दो खिलाड़ियों के साथ टीम के लिए तीसरे गेंदबाज के रूप में नजर आएंगे। साथ ही स्पिन गेंदबाजों रूप में अकील होसैन (AKEAL HOSEIN) और हेडन वॉल्श जूनियर नजर आ सकते हैं। वेस्टइंडीज की टीम तीसरे मैच में जल्दी विकेट चटकाने में नाकामयाब साबित हुई थी।
सूर्यकुमार यादव की ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के लंबी साझेदारी टीम के मैच जीतने का कारण बनी थी। निकोलस पूरन चौथे मैच में गेंदबाजी क्रम में बदलाव की ओर जा सकते हैं। हेडन वॉल्श (HAYDEN WALSH JR.), ओडियन स्मिथ पिछले मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए थे। इस मैच में दोनों खिलाड़ी वापसी करते नजर आ सकते हैं।
चौथे टी20 मैच में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, डेवॉन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, ओबॉड मैकॉय, अकील होसैन, हेडन वॉल्श जूनियर।
Tags: निकोलस पूरन, भारत बनाम वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम,