वुमेन बिग बैश लीग
वुमेन बिग बैश लीग

ऑस्ट्रेलिया में वुमेन बिग बैश लीग (WBBL)का मुकाबला खेला जा रहा है। वुमेन बिग बैश लीग मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने शनिवार को नॉर्थ सिडनी ओवल में दो बार के चैंपियन सिडनी सिक्सर्स को हराकर वुमेन बिग बैश लीग को अपने नाम कर लिया है। इस दौरान सूरज की तेज रोशनी के कारण फाइनल मुकाबले को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया।

दरअसल, इस मुकाबले में पहली इनिंग के बाद जब दूसरी इनिंग शुरू होने लगी तो उसमें 15 मिनट की देरी इस वजह से की गई क्योंकि सूरज की रोशनी सीधा सिडनी सिक्सर्स से खेल रहीं, न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स की आंखों में पड़ रही थी। हालांकि एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम तीसरे प्रयास में चैंपियन बनी है। वह 2019 और 2021 में फाइनल हारी थी।

यहां देखे वीडियो ट्वीट

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे WBBL (वुमेन बिग बैश लीग) के मुकाबले को रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एडिलेड स्ट्राइकर्स की स्टार खिलाड़ी अमांडा जेड को ये कहते सुना जा सकता है कि यहां आखिर हो क्या रहा है? ये क्रिकेट है। आप सब कर क्या रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा।

कैसा रहा वुमेंस बिग बैश लीग मैच

इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स की कप्तान ताहिला मैक्ग्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एडिलेड की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 147 रन बनाए। वहीं सिडनी सिक्सर्स को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था। उसकी शुरुआत काफी खराब रही। 5.5 ओवर में 16 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। सूजी वेट्स 10 रन बनाकर आउट हो गई।

सूरज की तेज रोशनी के कारण ये अनोखा मैच रहा जो रोका गया। इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 10 रन से हरा दिया। आपको बता दें कि इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स का ये पहला WBBL (वुमेन बिग बैश लीग)  खिताब है।