रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल से भी बड़ा ऑलरांउडर अब भारतीय टीम को मिला, गेंद और बल्ले से बदलता है पूरा खेल

By Tanu Chaturvedi On December 1st, 2022
वॉशिंगटन सुंदर

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की हार हो गई है। इस हार में टीम की 1-0 से हार हो गई है। भारत को इस सीरीज से एक और शानदार हरफनमौला खिलाड़ी मिल गया है। इस सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि टीम इंडिया सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पाई है। गेंदबाजी में वॉशिंगटन ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है।

टी20 सीरीज में किया अच्छा परफॉर्मेंस

वॉशिंगटन सुंदर ने टी-ट्वेंटी सीरीज में गेंदबाज में अच्छा प्रदर्शन किया। उसके बाद एकदिवसीय सीरीज के तीसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर ने बल्ले से शानदार अर्धशतक जड़ा। पहले वनडे मैच में भी सुंदर ने 16 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 37 रनों की पारी खेली थी। वाशिंगटन सुंदर ने 64 गेंदो में 51 रनों की पारी खेली और भारत के स्कोर को 200 का पार पहुंचाया। वाशिंगटन ने अच्छी परफॉर्मेंस के साथ भारत के मुख्य आलराउंडर रविन्द्र जडेजा इस समय चोट से उभर रहे है, दूसरी तरफ अक्षर पटेल आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

ऐसा है वॉशिंगटन सुंदर का खिलाड़ी

वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी हैं। 23 साल के सुंदर ने अब तक अपने वनडे करियर में नौ मैच खेले हैं जिसके चार पारियों में उन्होंने 48.33 की औसत के साथ 155 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 51 रनों का है, जो इसी मैच में आया है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस फॉर्मेट में 93.55 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले सुंदर ने अब तक 11 चौके और पांच छक्के भी जमाए हैं।

सुंदर अगर ऐसा ही प्रदर्शन रखते हैं, तो उनको जल्द ही टीम में ऑलराउंडर बनाया गया था। टीम इंडिया न्यूजीलैंड सीरीज हार गई है। इसका एक कारण बारिश भी रही। दो मैचों में बारिश के कारण रुकावट का सामना करना पड़ा था। हालांकि पहले मैच में भी टीम इंडिया के खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं।

Tags: टीम इंडिया, वॉशिंगटन सुंदर,