AUS vs SL: डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल करियर में हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, इन दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और श्रीलंका (SRILANKA) क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। आस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) आईपीएल 2022 (IPL 2022) से ही अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं वॉर्नर ने अपने शानदार फॉर्म को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बरकरार रखा हुआ हैं। कल दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा था। जिसमें वॉर्नर ने 99 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ वॉर्नर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे कर लिए हैं।
99 के स्कोर पर आऊट होने के बाद भी डेविड वॉर्नर के पूरे हुए 16,000 रन
आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) अभी श्रीलंका (SRILANKA) के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का चौथा मैच कल खेला जा रहा था। जिसमें आस्ट्रेलिया को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम सीरीज में 3-1 से आगे चल रही हैं। डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) की टीम भले ही हार गई हो लेकिन उन्होने अपने क्रिकेट के करियर में एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया हैं।
कल डेविड वॉर्नर ने 99 रनों की पारी खेली, जिससे उन्होने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल 2022 से डेविड का फॉर्म देखने लायक था। क्रिज पर आते ही वो आग उगलना शुरू कर देते थे। इसी फॉर्म को अपने नेशनल टीम के लिए भी उन्होने बरकरार रखा।
कल के मैच में 99 रनों की पारी से उन्होने अपनी टीम को मैच में बनाए रखने में काफी मदद की। वॉर्नर ने जैसे ही इस मैच में 62 रन पूरे किए इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होने 16,000 रन पूरे कर लिए हैं। क्रिकेट के करियर में ये कीर्तिमान हासिल करना वॉर्नर को आगे के मैचों के लिए और हिम्मत देने का काम करेगा।
डेविड वॉर्नर ने रिकी पोटिंग और स्टीव वॉ के क्लब में हुए शामिल
डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने कल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के चौते मैच में 99 पारी खेल अपने करियर में 16,000 रन पूरे कर लिए हैं। वॉर्नर ऐसा करने वाले आस्ट्रेलिया के मात्र छठे बल्लेबाज हैं। आस्ट्रेलिया के 16,000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दिग्गज रिकी पोटिंग (RICKY PONTING) नंबर-1 पर आते हैं। पोटिंग ने 559 मैचों में 27368 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर स्टीव वॉ (STEVE WAUGH) स्टीव ने अपने करियर में 18496 रन बनाए हैं।
एलन बॉर्डर (ALLEN BORDER) नंबर-3 पर आते हैं उन्होने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 17698 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर माइकल क्लार्क (MICHAEL KLERK) हैं माइकल ने 17112 रन बनाए हैं। पांचवे नंबर पर मॉर्क वॉ (MARK WAUGH) हैं मॉर्क ने 16529 रन अपने अंतराष्ट्रीय करियर में बनाए हैं।
Tags: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, डेविड वॉर्नर, रिकी पोंटिग, श्रीलंका क्रिकेट टीम, श्रीलंका बनाम आस्ट्रेलिया,