IND vs ENG: वीरेंद्र सहवाग की वापसी से भारत और इंग्लैंड सीरीज में लगने वाला हैं तड़का, फैंस की होगी चांदी-चांदी

By Twinkle Chaturvedi On June 22nd, 2022
वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ एक टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड दौरे में दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG)  की वापसी हो रही हैं। अब क्रिकेट फैंस उनके मजेदार कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं। भारत (INDIA) 1 जुलाई से इंग्लैंड का दौरा शुरू करने वाली हैं। सबसे पहले भारत पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेलेगी।

इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं। उस वक्त भारत की कप्तानी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) कर रहे थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  के पास भारत को सीरीज जितवाने के लिए हैं एक बड़ा मौका हैं।

भारत के इंग्लैंड दौरे में वीरेंद्र सहवाग आएंगे नजर

Sehwag Writes a Two-Line Application For India Coach Job: Reports

भारत (INDIA) के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ना सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में एक बड़ा नाम हैं। जब भी वो क्रिज पर आते थे गेंदबाजों की खूब पिटाई करते थे। यह भारतीय खिलाड़ी अपने आप में ही किसी उपलब्धि से कम नहीं हैं। हम भारतीय बड़े ही खुशनसीब हैं कि हमें वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों को खेलते देखा हैं। भारत 1 जुलाई से इंग्लैंड का दौरा शुरू करने वाली हैं।

इस दौरे के भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड (ENGLAND) पहुंच चुके हैं और अभ्यास करना भी शुरू कर चुके हैं। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर कमेंट्री करते हुए नजर आने वाले हैं। सीरीज में ब्राडकास्टर्स ने हिंदी पैनल कमेंट्री में वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल किया हैं। सहवाग की कमेंट्री का हर कोई दीवाना हैं। ऐसे में कमेंट्री बॉक्स में उनकी वापसी से फैंस फुले समां नहीं रहे होंगे।

भारत और इंग्लैंड सीरीज के कमेंट्री पैनल में ये पूर्व खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

IPL 2021: Virender Sehwag, Ashish Nehra Pick Their Favourite Moments From Season 14

भारत और इंग्लैंड दौरे में हिंदी कमेंट्री पैनल में कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। वीरेंद्र सहवाग के साथ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (ASHISH NEHRA)  अजीत अगरकर (AJIT AGRAKAR) , विवेक राजदान (VIVEK RAJDAN) , मोहम्म्द कैफ (MOHAMMAD KAIF) , सबा करीम (SABA KARIM) और अजय जडेजा (AJAY JADEJA) अपने शानदार कमेंट्री का जादू बिखेरते नजर आने वाले हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने साल 2015 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद से ही वो क्रिकेट कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सहवाग के नाम 38 शतक और 72 अर्धशतक दर्ज हैं। आज भी फैंस उन्हें क्रिकेट के मैदान में काफी मिस करते हैं।

Tags: आशीष नेहरा, इंग्लैंड दौरे, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग,