IND vs SL: अपने 100वें टेस्ट मैच में भी जमकर ट्रोल हुए विराट कोहली, वहीं हनुमा विहारी को सोशल मीडिया पर दिखा जलवा

By Aditya tiwari On March 5th, 2022
विराट कोहली

मोहाली में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. जहाँ पर कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दूसरे सेशन तक मैच बराबरी पर नजर आ रहा है. अपने 100वें टेस्ट मैच में भी शतक से चूकने वाले विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया तो वहीं हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) का जलवा सोशल मीडिया पर दिखा.

विराट कोहली अपने 100वें टेस्ट में भी हुए ट्रोल तो वहीं विहारी का दिखा जलवा

टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहाँ पर कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 29 रन बनाए. जिसके बाद गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. दूसरे सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल भी 33 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) 58 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया.

वहीं पूर्व कप्तान और अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे विराट कोहली (VIRAT KOHLI) 45 रनों के स्कोर पर आउट हो गए. दूसरे सेशन के खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवा कर 199 रन बनाए. जहाँ ऋषभ पंत 12 तो वहीं श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका के लिए लसिथ इम्बुलडेनिया ने 2 विकेट अपने नाम किया. विराट कोहली को फैंस ने जमकर ट्रोल किया तो वहीं हनुमा विहारी का जलवा रहा.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/dreamer85972318/status/1499658636418686977?s=20&t=yWmquJWzHQLONZlfVPD_Sg

https://twitter.com/dsthala25/status/1499659169435058176?s=20&t=yWmquJWzHQLONZlfVPD_Sg

https://twitter.com/_tripathi_s/status/1499658635898912768?s=20&t=yWmquJWzHQLONZlfVPD_Sg

https://twitter.com/CricketIsLife18/status/1499658303646810113?s=20&t=yWmquJWzHQLONZlfVPD_Sg

https://twitter.com/AjayNain44/status/1499660099010596864?s=20&t=yWmquJWzHQLONZlfVPD_Sg

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, श्रीलंका क्रिकेट टीम, हनुमा विहारी,
Exit mobile version