टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ियों ने इस साल तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने रच दिए कई बड़े इतिहास

By Tanu Chaturvedi On December 27th, 2022
विराट कोहली

साल 2022 अब खत्म होने की कगार पर है। ये साल क्रिकेट के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस साल विराट कोहली ने न सिर्फ खुद रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े हैं। आज हम आपको बताएंगे 2022 के उन 7 रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस साल बने हैं और क्रिकेट के लिहाज से काफी ज्यादा जरूरी भी हैं।

विराट कोहली ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

विराट कोहली ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाए हैं। विराट कोहली इस साल अपनी पूरी फॉर्म में थे। उन्होंने टी20 में 81.50 की औसत के साथ 1141 रन बनाए थे। इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी विराट कोहली ने शतक लगाया था, इसके बाद उनके नाम 72 शतक दर्ज हो गए हैं। इस रेस में उन्होंने रिकी पोटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है।

इसके अलावा टीम इंडिया ने इस साल 46 मुकाबले जीते हैं, जो कि बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।

साथ ही टीम इंडिया के ही एक खिलाड़ी ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में डबल सेंचुरी लगा एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस क्रम में क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है। टीम इंडिया को इस साल सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी भी देखने को मिले।

अन्य देशों ने बनाए ये रिकॉर्ड

इस लिस्ट में एक नाम है इंग्लैंड की टीम का। इंग्लैंड की टीम ने इस साल कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। टीम ने इस साल दो बार बड़े मुकाबलों में जीत हासिल है जिसमें वनडे और टी20 वर्ल्ड कप शामिल है। इस साल अक्टूबर नवंबर के महीने में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप को भी इंग्लैंड ने ही अपने नाम किया है। पाकिस्तान की टीम ने साल 2022 में दो साल का रिकॉर्ड तोड़ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

 

Tags: ईशान किशन, टीम इंडिया, वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली,