विराट कोहली
विराट कोहली

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपने लुक और गेम दोनों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट अपनी एक टीशर्ट के कारण काफी चर्चा में हैं। हाल ही में विराट कोहली ने एक मल्टी कलर टी शर्ट में फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस टी शर्ट की कीमत सुनकर लोग बातें करने लगे कि ये टीशर्ट तो ईएमआई पर खरीदना पड़ेगा।

इस टी शर्ट के कारण चर्चा में हैं विराट कोहली

आपको बता दें कि यह टी शर्ट Hand-knitted है लेकिन इसकी कीमत ने सभी का ध्यान खींचा। यह मल्टी-कलर टी शर्ट है यानी कई रंग दिख रहे हैं। कई यूजर्स ने तो विराट कोहली के इस लुक की तारीफ की। हालांकि कुछ ने तो इस शर्ट की कंपनी, दाम तक निकाल लिया।

वायरल हो रही है फोटो

विराट की इस तस्वीर को अभी तक 2.6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं, 13 हजार से ज्यादा बार इसे रिट्वीट किया गया है। कुछ यूजर्स ने तो कमेंट में इसके दाम तक निकाल लिए। इस टी शर्ट की कीमत 9999 यानि लगभग 10 हजार की है। इस कीमत की शर्ट को लेकर यूजर्स बात कर रहे हैं। फैंस ने कहा कि इस टी शर्ट को खरीदने के लिए ईएमआई का ऑप्शन भी है। कई फैंस विराट के पोस्ट पर रिट्वीट करते हुए टी शर्ट की कीमत भी बता रहे हैं। विराट कोहली अपनी कलरफुल टी शर्ट के कारण काफी चर्चा में आ गए हैं।

विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड में खेले जाने वाली सीरीज से आराम दिया गया है। साल 2008 में विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनकी शानदार पारी के कारण विराट की गिनती दिग्गज क्रिकेटरों में होती है। विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 102 टेस्ट मैचों में 8074, 262 वनडे में 12344 और 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 4008 रन बनाए हैं।