Virat Kohli ने आईपीएल में अपनी टीम की नाक की ऊंची, बना दिया ऐसा रिकॉर्ड की अब हो रही वाहवाही

Virat Kohli

Virat Kohli: आईपीएल का 16 वां सीजन अपने फाइनल की ओर बढ़ रह है. ऐसे में विराट की टीम RCB ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. अब RCB को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ तीन मैच जीतने बाकी है. वैसे तो प्लेऑफ से दिल्ली कैपिटल्स बाहर हो चुकी है लेकिन RCB के फैन्स को अपनी टीम से काफी उम्मीदें है. ऐसे में अब टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड कयाम कर दिया है. आइए जानता हैं की क्या है वो रिकॉर्ड.

Virat Kohli ने कायम की नई मिसाल, अब हो रही जमकर तारीफ

रविवार के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती थी. दोनों टीमें सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आमने-सामने भिड़ी थी. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 112 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था. जिसकी बाद RCB के फैंस तो बेहद ही खुश नज़र आ रहे थे.

बता दें की, अब RCB के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब कोहली एक टीम के लिए टी20 में 250 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस उपलब्धि पर उनके फैन्स भी उन्हें बधाई दे रहे है और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

कोहली इस उपलब्धि पर ऐसे आ रहे फैंस के रिएक्शन

वैसे तो कोहली (Virat Kohli) के फैन फॉलोइंग बहुत ही विराट है. अब जब उनके फैंस को इस उपलब्धि के बारे में पता चला है तो वो कोहली की तारीफों के पुल बांध रहे हैं साथ ही कोहली अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं.

जब से आईपीएल की शुरुवात हुई है तब से लेकर अब तक कोहली RCB के लिए खेल रहे हैं. RCB से उनको बेहद प्यार मिला है. बता दें की, इस टीम के लिए 235 मैच और चैंपियंस लीग टी20 में 15 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 7062 रन बनाए हैं.

 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli vs Babar Azam: 100 ODI मुकाबलो के बाद विराट कोहली और बाबर आजम में कौन है सर्वश्रेष्ठ? आंकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही