IPL 2022: विराट कोहली को इस दिग्गज क्रिकेटर ने दी सलाह, कहा ब्रेक लेकर कमेंट्री में चले चले जाएं किंग

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की गिनती विश्व के सफलतम बल्लेबाजों में की जाती है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक इनका बल्ला खामोश ही रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी इन्होंने सिर्फ 12 रन ही बनाया। इस प्रदर्शन को देखकर एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कोहली को लेकर बड़ी बात कह दी। इसके साथ ही एक अजीब सलाह दे डाली। आइए जानते हैं कौन है ये दिग्गज और क्या सलाह दी है….
विराट कोहली को वसीम जाफर ने दी यह सलाह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का अब तक के मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। विराट 6 मैच खेल चुके हैं और अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। इन मैचों में कुल 119 रन ही बना पाए हैं। इसी मैच के दौरान वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने कोहली के खराब फॉर्म को लेकर एक टिप्पणी कर दी।
क्रिकइन्फो से बात करते हुए जाफ़र ने कहा कि विराट को कुछ समय के लिए क्रिकेट से छुट्टी ले लेना चाहिए और कमेंट्री करने के लिए चले जाना चाहिए। दरअसल जाफर ने यह बात मज़ाकिया अंदाज में ही कही थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दिनेश कार्तिक भी आईपीएल के कई सीजन में ऐसे ही खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इसके बाद वो कुछ समय के लिए कमेंट्री के क्षेत्र में चले गए थे। वहाँ से वापसी करके कार्तिक ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आपको बात दें कि इस आईपीएल सीजन में कार्तिक बल्ले से ताबड़तोड़ बैटिंग कर रन बटोर रहे हैं।
विराट कोहली से है रवि शास्त्री को ये उम्मीद

इसके उलट पूर्व भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri ), विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की तारीफ कर चुके हैं। शास्त्री ने कहा था कि विराट अच्छा खेल रहे हैं। अब बिना किसी दबाव के वो एक खिलाड़ी की तरह खेल रहे हैं। जब वो आरसीबी के कप्तान थे तो दबाव में खेलते हुए नजर आते थे।
शास्त्री ने इसी में आगे कहा था कि विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल की मौजूदगी में आरसीबी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ इनकी टीम प्लेऑफ में जगह भी बनाएगी। शास्त्री को उम्मीद है कि कोहली धीरे-धीरे आगे के मैचों में अपनी लय पकड़ लेंगे।
Tags: आईपीएल 2022, रवि शास्त्री, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,