विराट कोहली ने फिल्मी धुन पर गाना गाकर लूट ली महफिल, हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो तो खूब हो रहा है वायरल

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पिछले दो दिनों से बल्लेबाजी से ज्यादा एक सिंगिंग सॉन्ग को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उनका एक सिंगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वो स्टेज पर फिल्मी गाना गा रहे हैं। ये विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियाे बिजनेसमैन हर्ष गाेयनका (HARSH GOENKA) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।
छह वर्ष पुराना है विराट कोहली का यह वीडियो

दरअसल विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का जो सिंगिंग वीडियो वायरल हो रहा है यह 6 वर्ष पुराना है। वैसे भी पहले से ही जग-जाहिर है कि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अच्छी बल्लेबाजी करने के अलावा सिंगिंग व डॉसिंग का भी शौक रखते है। कई बार वह दोस्तों की पार्टी में खुद ही डॅास करने लगते हैै।
वैसे यह वीडियो वर्ष 2016 में बांग्लादेश (BANGLADESH) में खेली जा रही एशिया कप के दौरान का है। उनसे दौरान भारतीय उच्चायोग ने खिलाड़ियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, कार्यक्रम में संगीत की महफिल सजाई गई थी। इसमें विराट कोहली ने गाना गाकर पूरी महफिल को लूट लिया था।
विराट कोहली ने ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’ गाया था गाना

कार्यक्रम में एक बांग्लादेश (BANGLADESH) की गायिका कार्यक्रम को प्रस्तुत कर रही थीं। इसी दौरान स्टेज पर विराटा कोहली को गाने के बुलाया गया। VIRAT KOHLI ने अपना फेवरेट गाना ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’ गाकर सभी का मन मोह लिया। असल में यह गाना लता मंगेशकर व मोहम्मद रफी ने गाया है। यह गाना मूल से रूप ताजमहल फिल्म का है।
विराट कोहली इस समय आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)की ओर से खेल रहे हैं। इस बार वो कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हैं। टीम ने 15 करोड़ रुपए में उनको रिटेन किया है।
यहां देखें वीडियो…
Tags: आईपीएल 2022, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,Nice to hear #ViratKohli singing! pic.twitter.com/B6ZneWP3Fo
— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 3, 2022
