IPL 2022: विराट कोहली ने आईपीएल 2022 के लिए ज्वाइन किया आरबीसी कैंप, फोटो वायरल होते ही सर्मथकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

भारत के चहेते क्रिकेटर व धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) के कैंप को ज्वाइन कर लिया है। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के कैंप की फोटो वायरल होते ही समर्थकों में आईपीएल (IPL) को लेकर उत्साह बढ़ गया है। विराट आईपीएल (IPL) में 9 वर्षों बाद पहली बार सिर्फ बल्लेबाज के रुप में खेलेंगे। पिछले आईपीएल (IPL) तक वो राॅयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के लिए कप्तानी करते थे लेकिन इस बार वो एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगें।
विराट कोहली से है आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद

26 मार्च से आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का आगाज हो रहा है। राॅयल चैलेजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) का पहला मैच 27 मार्च को पंजाब किंग्स से होना है। इस बार कोहली से टीम व प्रशंसकोंं को काफी उम्मीदें हैं। पहली बार विराट कोहली (VIRAT KOHLI) बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरेंगें, क्रिकेट पंडितों का मानना है कि बार वो आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
दूसरी ओर आईपीएल (IPL) में अब तक राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) को खिताब नहीं जीत सकी है। पिछले बार आरबीसी प्ले ऑफ में तो पहुंची थी लेकिन फाइनल तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी थी। इस बार फ्रेंचाइजी को विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से सर्वाधिक उम्मीदें हैं।
यह है विराट कोहली का आइपीएल रिकॉर्ड

इसमें कोई दो राय नहीं कि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) एक धाकड़ और आक्रामक बल्लेबाज हैं। वह अकेले ही अपने बल्ले से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। कोहली ने अब तक आईपीएल में 207 मैच खेलते हुए 37.39 की औसत से 6283 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक 42 अर्द्धशतक लगाए हैं। आईपीएल 2016 में उन्होंने सर्वाधिक 973 रन बनाए थे। पिछले आईपीएल में 28.92 के औसत से 405 रन बनाए थे। वर्ष 2008 में उन्होंने सबसे कम मात्र 15.00 के औसत से रन 165 रन बनाए थे। प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस बार वो आईपीएल 2016 से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
यहां देखें फोटो़……
King Kohli has arrived! That’s it. That’s the news. 🙌🏻👑 @imVkohli #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #ViratKohli pic.twitter.com/P8W9ICCwOX
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 21, 2022
Tags: आईपीएल 2022, विराट कोहली,
