IPL 2022: ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दोस्त विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा इस सीजन लगायेंगे छक्का

विराट कोहली

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  विरोधी टीमों के लिए अब पहले से अधिक आक्रामक दिखाई देंगे। कप्तानी छोड़ने के बाद उनका पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर है। ऐसा हम नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (ROYAL CHALLENGER BANGALORE) के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) का मानना है। उन्होंंने यह बातें आरसीबी के पोस्टकार्ड पर लिखी है। उनका कहना है यह विरोधी टीमों के लिए खतरनाक खबर है।

सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं विराट कोहली

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पिछले सीजन में ही आईपीएल (IPL) टीम आरसीबी की कप्तानी छोड़ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने टी20 व टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी जबकि उनको वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया है। मैक्सवेल का मानना है कि विराट अब पहले जैसे आक्रामक क्रिकेटर नहीं रहे लेकिन अब कप्तानी छोड़ने के बाद एक बहुत बड़ा बोझ कम हुआ है।

ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने बताया है कि अब वो क्रिकेट का लुत्फ उठाएंगें। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व विराट कोहली (VIRAT KOHLI) खेलते हुए वह बेहद आक्रामक प्रतिस्पर्धी थे, जो मैदान पर ही आपको जवाब देता था। वह हमेशा खेल पर दबदबा बनाने की कोशिश करता था लेकिन कप्तानी छोड़ने के बाद अब वो पूरी तरह फ्री होंगे।

मैक्सवेल के बहुत अच्छे दोस्त हैं विराट कोहली

दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने अपने पोस्ट कार्ड पर लिखा है कि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अब उनके करीबी मित्र हैं। उनको  कोहली के साथ क्रिकेट पर बातें करना पसंद है। बता दें ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज है। वो तीनों फार्मेट में अच्छी क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं।अब तक उन्होंने टी20 के 84 मैचों में 30.96 के औसत से 1982 रन बनाए हैं। इनका स्ट्राइक रेट 154 का है। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के 116 मैचों में  34.36 के औसत से  3230 रन बनाए हैं। वनडे में भी इनका स्ट्राइक रेट 125.43 है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *