भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जिनकी तारीफ में जितने कसीदे पढ़े जाए वो कम हैं, क्रिकेट की दुनिया में रोमांच लाने वाले यह खतरनाक खिलाड़ी आज 34 साल के हो चुके हैं। आज 5 नवंबर का दिन क्रिकेट फैंस और विराट कोहली के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं और फैंस ने विराट का बर्थडे त्योहार इस बार खुशी से और ज्यादा भरा हुआ हैं क्योंकि हाल में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट के बल्ले से रन आग की तरह बरस रहे हैं।
कोहली इस वक्त आस्ट्रेलिया में अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद हैं, विराट अपना जन्मदिन अपने पूरे टीमवासियों के साथ शानदार तरीके से मनाते हुए नजर आ रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।
यह भी पढ़े– विराट से बाबर आजम की तुलना करने वाले दिग्गजो को मिल गया उनका जवाब, किंग ने बता दिया अपना लेवल
किंग विराट कोहली ने इस तरीके से मनाया जन्मदिन
आज 5 नवंबर के दिन पूरी दुनिया भर के लोग विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में लग गए हैं, विराट कोहली की बधाईयों का तांता लगना कल रात से ही शुरू हो गया था। भारत कल 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के साथ मैच खेलने वाली हैं जिसके लिए भारतीय टीम इस वक्त मेलबर्न में हैं। विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मेलबर्न में मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
आज विराट कोहली और भारतीय टीम के मेंटल कोच पैडी अप्टन का भी बर्थडे हैं जिसके चलते दोनों एक साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के हर सदस्य अपने चेहरे में एक मीठी सी मुस्कान लिए दिखें। केक काटने के बाद पहले विराट कोहली और पैडी अप्टन एक-दूसरे को केक खिलाते हैं।
यहां देखें विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो-
इस पूरे केक कटिंग सेशन के दौरान विराट के चेहरे की मुस्कान ने सबका दिल जीतने का काम किया हैं। केक काटने के बाद ऋषभ पंत विराट के चेहरे पर केक लगाते हुए नजर आते हैं और तो और विराट और हार्दिक बच्चों की तरह केक को खाते दिखें। विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा हैं।
Birthday celebrations ON in Australia 🎂 🎉
Happy birthday @imVkohli & @PaddyUpton1 👏 👏 #TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/sPB2vHVHw4
— BCCI (@BCCI) November 5, 2022
