ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विराट कोहली ने ली फिर आध्यात्म की शरण, 3 बार हो चुका है उन्हें इसका फायदा

By Tanu Chaturvedi On January 31st, 2023
विराट कोहली

विराट कोहली को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद से क्रिकेट से ब्रेक दिया गया है। विराट कोहली इस ब्रेक में पत्नी अनुष्का शर्मा संग घूमने निकल गए हैं। वह ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद गिरी के आश्रम पहुंचे। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट अब ब्रेक मिलते ही आध्यात्म की शरण ले लेते हैं। ऐसे में फैंस के बीच में क्या बातें हो रही हैं आइए आपको बताते हैं।

विराट की फोटो हो रही वायरल

टीम इंडिया के खिलाड़ी किंग कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा संग स्वामी दयानंद गिरी के आश्रम पहुंचे, इसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आश्रम के जन सम्पर्क अधिकारी गुणानन्द रयाल ने बताया कि उन्होंने यहां पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के भी दर्शन किए हैं। साथ ही गंगा घाट पर संतों के साथ गंगा आरती भी की है।

विराट कोहली ले रहे आध्यात्म की शरण

टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी किंग कोहली अपने मैच ब्रेक में आध्यात्म की शरण ले लेते हैं। ऐसा हम नहीं टीम इंडिया के फैंस कह रहे हैं। इसके बाद शानदार खेल खेलते हैं और सेंचुरी लगाते हैं। ऐसा हम नहीं फैंस कह रहे हैं। विराट कोहली ने एशिया कप से पहले लंबा ब्रेक लिया था। इस दौरान वो आध्यात्म से जुड़े और जब उन्होंने वापसी की। विराट ने 5 मैचों में 276 रन ठोके।

विराट ने तीन साल के बाद पहले इंटरनेशनल शतक जड़े थे। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद नैनीताल जिले में नीम करौली बाबा के मंदिर गए। वहां, विराट कोहली ने मत्था टेका और उसके तुरंत बाद हुई बांग्लादेश वनडे सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से सैकड़ा निकला। हाल ही में विराट वृंदावन भी गए थे। विराट ने फिर आध्यात्म से मन को शांत किया और एक बार फिर से अपने देश के लिए सेंचुरी लगाई थी।

 

 

Tags: अनुष्का शर्मा, टीम इंडिया, विराट कोहली,