अनुष्का शर्मा संग वृंदावन पहुंचे किंग विराट कोहली, बेटी वामिका को दिलाया इनका आर्शिवाद, वीडियो हुआ वायरल

By Tanu Chaturvedi On January 6th, 2023
विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली इन दिनों श्रीलंका सीरीज से बाहर चल रहे हैं। विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वृंदावन में छु्ट्टियां मना रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंच उनकी समाधि के दर्शन किए। विराट कोहली परिवार के साथ रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद महाराज के यहां भी पहुंचे। वे पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ यहां 45 मिनट तक रुके और आध्यात्मिक चर्चा कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

वृंदावन पहुंचे विराट कोहली

विराट श्रीलंका सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वो इन दिनों वृंदावन घूम रहे हैं। हालांकि फैंस को उनके इस दौरे की भनक भी नहीं लगी। उनके इस टूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक मिनट 4 सेकेंड का है। वीडियो में सेवादार कहता है- ‘ये भारतीय टीम के कप्तान हैं और ये फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री हैं। ऐसा आपका परिचय है। ये आपसे मिलने आए हैं और आपके सत्संग सुनते हैं। इसके बाद प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि श्रीजी की माला इनको और चुनरी सखी को पहना दीजिए। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का हाथ जोड़े और सिर झुकाते नजर आ रहे हैं।

इन दिनों टीम इंडिया से बाहर हैं विराट कोहली

विराट कोहली इन दिनों श्रीलंका सीरीज से बाहर हैं, खबरें तो ये भी हैं कि वो न्यूजीलैंड सीरीज से भी बाहर रहेंगे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने छुट्टियां ली और परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लॉन बना लिया। इससे पहले उनकी न्यू ईयर सेलीब्रेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। विराट कोहली टीम के स्टार बल्लेबाज हैं उनकी और अनुष्का की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों ही अपनी बेटी वामिका की प्राइवेसी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। पिछले दिनों एयरपोर्ट जब किसी ने उनकी बेटी का फोटो खीचने की कोशिश की तो अनुष्का ने गुस्से में आकर मना कर दिया था।

Tags: अनुष्का शर्मा, टीम इंडिया, विराट कोहली, श्रीलंका सीरीज,