विराट कोहली से अनुष्का शर्मा ने जानिए क्यो कहा ,"मुझे मत बताओ"
virat-kohli-ab-de-villiers anushka sharma ipl 2022

एबी डिविलियर्स (AB DE VILLIERS) के अचानक संन्यास के बारे में सुनकर  विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और एक्स्ट्रेस अनुष्का शर्मा (ANUSHKA SHARMA) आश्चर्य में पड़ गए थे. डिविलियर्स 2011 से लेकर 2021 तक आरसीबी (RCB) के साथ रहे. डिविलियर्स वास्तव में आईपीएल (IPL) के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक थे.

आईपीएल में उनके आंकड़े बताते हैं कि जब जब क्रिकेट की बात की जाएगी तब तब डिविलियर्स  जिंदा हो जाएंगे. वह विराट कोहली के साथ आरसीबी के एक मजबूत स्तंभ थे. विराट कोहली एबी डिविलियर्स के सन्यास पर स्तब्ध रहे गए और उन्होंने इस पर टिप्पणी की है.

विराट कोहली से अनुष्का ने कहा,”मुझे मत बताओ.”

virat-kohli-ab-de-villiers anushka sharma ipl 2022

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया गया था. जहाँ आरसीबी (RCB) का प्रदर्शन बेहतर रहा था और टीम टॉप चार में पहुंची थी . लेकिन वह  नॉक आउट मुकाबले  में हार की वजह से आईपीएल 2021 से बाहर हो गई थी. इसके कुछ समय बाद ही टीम के अहम खिलाड़ी  एबी डिविलियर्स (AB DE VILLIERS) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी.

विराट कोहली ने उस दिन को याद करते हुए कहा  कि-

“जब मैं गाड़ी चला रहे थे और एबी डिविलियर्स का वॉयस नोट मेरे पास आया. जब मैंने यह वॉयस नोट सुना तो उस समय अनुष्का भी मेरे साथ थीं, उन्होंने मुझसे कहा क्या है, मैंने कहा डिविलियर्स ने वॉयस मैसेज भेजा है सुनोगी. अनुष्का ने कहा मुझे मत बताओ. मैं उनकी इस बात से आश्चर्यचकित रह गया. इसका मतलब अनुष्का जान गई कि एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.”

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का आईपीएल में कीर्तिमान, वीडियो देखें

virat-kohli-ab-de-villiers anushka sharma ipl 2022

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और एबी डिविलियर्स (AB DE VILLIERS) ने  मिलकर आईपीएल में कुछ शानदार रिकॉर्ड दर्ज किए हैं. 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ आईपीएल के  इतिहास में 229 रनों की बड़ी साझेदारी का कीर्तिमान शामिल है. एबी डिविलियर्स का क्रिकेट से संन्यास लेना सिर्फ आरसीबी के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों  लिए भावुक पल था. हाल ही में आरसीबी ने विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है.

यहाँ पर देखिए वीडियो:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *