VIDEO: युवराज सिंह ने दिए क्रिकेट में वापसी के संकेत, चौके-छक्के का वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) मे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो फैंस को बेहद ही पसंद आ रहा है क्योंकि फैंस को इस वीडियो के जरिए एक बार फिर युवराज को बल्लेबाजी करते हुए देखने का मौका मिला है। साझा किए गए वीडियो में पूर्व स्टार ऑलराउंडर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए कि हरफनमौला खिलाड़ी को अगली बार किसी टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ” क्या मैंने बहुत बुरा नहीं किया? जो हो रहा है उसके लिए बहुत उत्साहित हैं!” वहीं इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
युवराज सिंह के वीडियो ने बनाया फैंस का दिन
युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को बल्लेबाजी करते देखना फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। उनको बल्लेबाजी करते हुए देख फैंस का दिन बन जाता है। हरफनमौला खिलाड़ी ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही फैंस इस उम्मीद में रहते हैं कि वह यूवी को बल्लेबाजी करते हुए देख सके।
ऐसे में अपने फैंस को खुश करने के लिए बल्लेबाज ऑलराउंडर ने अपने इंस्टाग्राम पर बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि शायद युवराज (Yuvraj Singh) किसी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए। हालांकि, 40 वर्षीय ऑलराउंडर ने इस बात का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
युवराज सिंह के वीडियो पर क्रिकेट खिलाड़ियों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
शेयर किए गए वीडियो में यूवी एक बार फिर अपने पुराने धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने इस दौरान एक रिवर्स स्वीप चौका भी जड़ा, उनके इस शॉट को देखकर हैरान हो गए। यूवी के इस वीडियो को देखने के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने कमेंट करते हुए पूछा है कि आखिर प्लान किया है, जबकि इस पर प्रतिक्रिया देते हुए धवन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘क्लास स्थायी है।’ इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने इमोजी शेयर कर इस पर प्रतिक्रिया दी है।
ऐसा रहा है युवराज सिंह का करियर
इस वीडियो में युवराज के चहेते दोस्त हरभजन सिंह ने भी कमेंट करते हुए अपने विचार रखे हैं। अगर युवराज सिंह के क्रिकेट करियर के बारे में बात करें, तो उसको किसी भी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है। यूवी ने अपने सफल क्रिकेट करियर में देश के लिए कुल 402 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले ने 391 पारियों में 11778 रन बनाए हैं।
Tags: Video, टीम इंडिया, युवराज सिंह,