VIDEO: अपने घर लौटे उमरान मलिक का हुआ ज़बरदस्त स्वागत, टीम इंडिया में इंट्री मिलने से गदगद हैं जम्मू कश्मीर के लोग

आईपीएल 2022 में उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी गेंदबजी से सबका प्रभावित किया। बुलेट ट्रेन की रफ़्तार से उमरान मलिक ने गेंदबाज़ी की इस वज़ह से अब उन्हें रफ़्तार का सौदागर कहा जाने लगा है। सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के तेज़ तर्रार गेंदबाज़ उमरान को आईपीएल में अपना जलवा दिखाने की वजह से जून में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली T20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया में पहली बार मौका दिया गया है।
वहीं, टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के बाद उमरान मलिक (Umran Malik) का पैतृक राज्य जम्मू-कश्मीर के लोगो में काफ़ी ज्यादा ख़ुशी की लहर है। वहीं, जब आईपीएल खत्म होने के बाद उमरान (Umran Malik) अपने घर जम्मू पहुंचे तो उनका शानदार अंदाज़ में स्वागत किया गया।
उमरान मलिक का हुआ शानदार अंदाज़ में स्वागत
#JammuExpress Umran Malik receives felicitation from Mohalla Welfare Committee, Gujjar Nagar
Full Video: https://t.co/B2msCgcdKF#JammuAndKashmir #UmranMalik pic.twitter.com/4b4G8eRPFT
— Take One (@takeonedigital) May 28, 2022
जम्मू कश्मीर के गुर्जर नगर की मोहल्ला कल्याण समिति ने घातक तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक (Umran Malik) का स्वागत करने के लिए एक खास प्रोग्राम का आयोजन किया था। जिसमें उमरान के पिता अब्दुल रशीद मलिक, स्थानीय सिटी एसपी और कई लोग भी शामिल थे।
वहीं अब सोशल मीडिया पर उनके घर वापसी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उमरान मलिक (Umran Malik) जैसे ही गाड़ी से उतरते हैं तो वहां के लोग उन्हें चारों तरफ से घेर लेते हैं। उमरान के आसपास भीड़ इकट्ठी हो जाती है। गुर्जर नगर के लोग मलिक का धूम धाम से स्वागत करते हैं। आयोजनकर्ताओं की तरफ से स्मृति चिह्न भी उमरान को भेंट के तौर पर दिया गया। वहीं इस तेज़ गेंदबाज़ के फैंस अच्छी तादात में मौजूद थे।
आईपीएल 2022 में उमरान मलिक ने की घातक गेंदबाज़ी
आईपीएल 2022 के सीजन में उमरान मलिक (Umran Malik) जमकर चमके हैं। मलिक ने अपनी गेंदबाज़ी से पूरे सीज़न आग उगली है। उमरान ने सिर्फ तेज़ गेंदबाज़ी ही नहीं की बल्कि विकेट भी चटकाए हैं। उन्होंने लगातार इस साल आईपीएल में 150 KMPH की रफ़्तार से गेंदबाज़ी की है। इतना ही नहीं बल्कि इस युवा गेंदबाज़ ने खेले गए 14 मुकाबलों में फास्टेस्ट मैच ऑफ द डिलिवरी का अवॉर्ड भी जीता है।
साथ ही उमरान मलिक ने इस साल आईपीएल के इतिहास की तीसरी सबसे तेज़ गेंद 157 KMPH भी फेंकी है। हालाँकि, उनका यह रिकॉर्ड लॉकी फर्गुसन ने तोड़ दिया। उमरान ने आईपीएल 2022 में खेले गए 14 मैचों में 22 विकेट हासिल किए हैं।
Tags: आईपीएल 2022, उमरान मलिक,