Video: शाहीन शाह अफरीदी के चोट लगने पर पंत ,कोहली, चहल और केएल राहुल ने पूछा हाल, वीडियो हो गया वायरल

By Satyodaya On August 26th, 2022
Video: शाहीन शाह अफरीदी के चोट लगने पर पंत ,कोहली, चहल और केएल राहुल ने पूछा हाल, वीडियो हो गया वायरल

Video: 27 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने वाला है एशिया कप का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से ही कड़ी दुश्मनी रही है चाहे वह जंग के मैदान में हो या फिर खेल के मैदान में ही क्यों ना हो. लेकिन कहते हैं कि अगर हम किसी के साथ खेल खेलते हैं तो हमारे बीच की दुश्मनी थोड़ी कम हो जाती है. खेल के मैदान में हर दुश्मन दोस्त हो जाता है.

ऐसा ही कुछ देखने को मिला है भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच. दरअसल भारत और पाकिस्तान का मैच में रविवार 28 अगस्त को खेला जाना है इसी के चलते भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम दुबई पहुंच चुकी है जहां पर दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की तैयारियां कर रही हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पहुंचकर पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी का हालचाल जाना है.

अफरीदी के लगी चोट भारतीय टीम ने जाना हाल

दरअसल पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पैर में चोट लग गई है जिसके चलते वह टूर्नामेंट से बाहर कर दिए गए हैं हालांकि अभी भी अपनी टीम के साथ दुबई में ही है. वही आपको बता दें भारतीय टीम भी वहीं पर दुबई में मौजूद है जैसे ही भारतीय टीम वहां पर पहुंची सबसे पहले उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी का हालचाल पूछा है.

जिनका वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हुआ है. दरअसल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहीन बैठे हुए हैं और पहले भारत के तेज गेंदबाज युज़वेंद्र चहल पहुंचते हैं और हालचाल पूछते हैं. उसके बाद चले जाते हैं ठीक होने में कितना समय लगेगा.

इसके बाद भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली उनके पास मुस्कुराते हुए बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं ख्याल रखिएगा और हाथ मिला कर चले जाते हैं. इतना ही नहीं ऋषभ पंत भी मुस्कुराते हुए उनसे बात करते हैं. पंत कहते हैं ,”एक हाथ से छक्के मारते हैं और बोलिंग से ज्यादा एफर्ट लग रहा है.” इसके बाद पंत और भी कुछ कहते हैं.

ऋषभ पंत ने शाहीन से मिलने के बाद कह दी यह बात

ऋषभ पंत ने शाहीन अफरीदी से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल पूछते हैं और मुस्कुराने लगते हैं और हाथ मिलाते हैं, और कहते हैं एक हाथ से छक्के मारते हैं बॉलिंग में ज्यादा एफर्ट लग रहा है. उसके बाद शाहीन हंसते हुए कहते हैं, “हां”. जिसके बाद ऋषभ पंत कहते हैं फास्ट बाॅलरों को एफर्ट लगाना चाहिए. उसके बाद केएल राहुल भी अफरीदी से मुलाकात करते हैं और हालचाल पूछते हैं. वही आपको बता दें आप सभी की निगाहें एशिया कप में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर टिकी हुई हैं.

Read More-शाहीन अफरीदी के बाद पाकिस्तान को लगा एक बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी हुआ चोटिल, INDIAN TEAM में खुशी

Tags: आईसीसी, ऋषभ पंत, एशिया कप, शाहीन अफरीदी,