शाहीन अफरीदी के बाद पाकिस्तान को लगा एक बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी हुआ चोटिल, INDIAN TEAM में खुशी

By Satyodaya On August 26th, 2022
शाहीन अफरीदी के बाद पाकिस्तान को लगा एक बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी हुआ चोटिल, INDIAN TEAM में खुशी

भारतीय टीम (Indian team) इस समय एशिया कप को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। एशिया कप का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से किया गया है। जिसके बाद एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के लिए अपने खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि एशिया कप से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का यह दूसरा तेज गेंदबाज बाहर हो चुका है।

यह तेज गेंदबाज हुआ बाहर

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप में होने वाले टी-20 मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए समय एक खुशखबरी आ रही है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर एशिया कप से बाहर हो सकते हैं। पीठ में चोट के कारण पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर अपनी टीम से बाहर किए जा सकते हैं, जिसके बारें में अभी तक पाकिस्तानी टीम ने कुछ नहीं बोला है।

शाहीन अफरीदी भी हो चुके हैं बाहर

आपको बता दें कि पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एशिया कप में पाकिस्तान की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आ पाएंगे और अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक दूसरा बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उसका दूसरा तेज गेंदबाज की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गया है।

इसे भी पढ़ें-SL vs AFG: एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की ये होगी सलामी जोड़ी, कप्तान नबी खेलेंगे बड़ा दांव

Tags: पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारतीय टीम, वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी,