VIDEO: ज़िम्बाब्वे में राष्ट्रगान के दौरान ईशान किशन पर अचानक हुआ हमला, बाल-बाल बचा यह खिलाड़ी! देखिए वीडियो

भारत और ज़िम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच (IND vs ZIM 1st ODI) आज हरारे में खेला गया। इस मैच के दौरान एक मजेदार घटना घटी। दरअसल मैच से पहले दोनों टीमों का राष्ट्रगान चलाया गया। इस दौरान जब भारतीय टीम राष्ट्रगान के प्ले होने पर राष्ट्रगान को गुनगुना रही थी तो भारत के युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ यह घटना घटी।
ततैया ने ईशान पर किया हमला
दरअसल जब राष्ट्रगान हो रहा था तब ईशान किशन (Ishan Kishan) पर ततैया नमक कीट ने हमला कर दिया जिसके बाद वो बुरी तरह से घबरा गए। ईशान जब राष्ट्रगान गा रहे थे तभी ततैया उनके कान के पास आ गया जिसके बाद यह युवा खिलाड़ी अपना बचाव करते हुए नजर आया। बचाव करने के बाद ईशान ने फिर कुलदीप यादव की तरफ देखा और फिर राष्ट्रगान गाने लगे।
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1560196675821457408?s=20&t=uZtYtDtoMq5CJhyGemei8Q
क्या है ततैया ?
ततैया के बारे में बता दें कि यह एक कीट है जिसे भारत में ततैया, बरैया, गंधेली, बिरनी और हड्डा जैसे अनेक नामों से जाना जाता है। यह पीले रंग का होता है और मधुमक्खी की तरह ही दिखता है। ततैया ज्यादातर लोगों के घरों में मंडराते रहते है और वहीं पर दीवारों पर छत्ता बना लेते हैं। यदि किसी भी प्रकार से उन्हें छेड़ा जाए तो वे तुरंत काट लेते हैं। इनका डंक पीछे की ओर होता है।
शिखर धवन और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को दिलाई आसान जीत
गेंदबाजों के द्वारा शानदार प्रदर्शन के बाद अब बारी भारतीय टीम के बल्लेबाजों की थी, 190 रनों का लक्ष्य अमूमन वनडे क्रिकेट में ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित नहीं होता है। लेकिन शुरुआती ओवर में गेंद की हरकत को संभालना मुश्किल हो सकता था। लेकिन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (81)और शुभमन गिल (85) को बल्लेबाजी में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
हालांकि दोनों ने ही पहली कुछ गेंदों में पिच का किरदार भापने के लिए तेजी से रन बनाने की चेष्ठा नहीं की। लेकिन आंखे जमाने के बाद गेंदबाजों को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। आलम ये रहा कि टीम इंडिया ने 30.5 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 190 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
Tags: ईशान किशन, भारत और जिम्बाब्वे,