जिम्बाब्वे दौरे के मैच से पहले शिखर धवन, शुभमन और ईशान की जोड़ी ने दिखाए गजब के डांस मूव्स, हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा शुरू कर रही हैं, जिसमें टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती दिखाई देगी। भारतीय टीम ने अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का पहला मुकाबला कल 18 अगस्त को हरारे स्टेडियम (HARARE STADIUM) में खेला जाएगा। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) जो इस दौरे में उप-कप्तान की भूमिका में हैं। मैदान के अंदर हो या बाहर वह अपने आस-पास के माहौल हमेशा खुशनुमा बनाए रखते हैं।
शिखर की मौजूदगी में हंसी के गुब्बारे फूटने ही रहते हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) मैच से पहले शिखर धवन के साथ मजेदार रिल्स बनाते हुए नजर आए। इन रिल्स से फैंस का हंस-हंस कर बुरा हाल हो रहा हैं।
शिखर धवन ने युवाओं को सीखाया रिल्स बनाना
शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी मे भारत ने अपना पिछला वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीता था। शिखर मैदान में अपने बल्लेबाजी से एक्टिव रहकर मैच जीतवाते हुए नजर आते हैं। लेकिन साथ ही में शिखर सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव होकर फैंस को लोट-पोट कराने का काम भी करते हुए नजर आते हैं।
शिखर हमेशा अपने साथी खिलाड़ियो के साथ मजेदार रिल्स बनाते हुए नजर आते हैं। शिखर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के साथ मजेदार रिल्स बनाई हैं। तीनों ही खिलाड़ी फरासत अनीस के लोकप्रिय गाने बीबा पर अपना अंदाज दिखाते नजर आए।
तीनों ही खिलाड़ी अपने फेशियल एक्सप्रेशन और हाथों के मूव्स का ही इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ईशान ने अपने आखिरी में अपने स्पेशल मूव्स से सारी लाइमलाइट ले ली। सोशल मीडिया में फैंस के साथ-साथ क्रिकेटर्स भी इसे देखकर अपने हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।