VIDEO: अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में ही चटकाया विकेट, दिखाया ‘क्यूट सरदार’ से ‘एंग्री सरदार’ का ऐसा लुक, हुआ जमकर वायरल

टीम इंडिया के युवा गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच पहले टी20 मैच में प्लेइंग -11 का हिस्सा बनाया गया। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) शाम 8 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Cricket Academy), त्रिनिदाद में खेला गया। टॉस जीत कर निकोलस पूरन ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाये। जवाब में 191 रनो का पीछा करने उतरी मेज़बान टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 122 रन ही बना सकी। और टीम इंडिया 68 रनो से मैच जीत गई। इस मैच में मिले मौके का फायदा र्शदीप सिंह ने भी खूब उठाया।
अर्शदीप सिंह के सेलिब्रेशन का वीडियो

अर्शदीप सिंह के सेलिब्रेशन का वीडियो
भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भारत को पहली सफलता अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने दिलाई। उन्होंने काइल मेयर्स का विकेट लिया। मेयर्स 6 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने। मेयर्स का विकेट लेने के बाद भारतीय गेंदबाज ने ऐसा जश्न मनाया और रिएक्शन दिया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आप भी देखिये यह वीडियो।
Redemption! @arshdeepsinghh has caught everyone by surprise, taking out their key player #KyleMayers.
Watch the India tour of West Indies, only on #FanCode👉https://t.co/RCdQk1l7GU@BCCI @windiescricket#WIvIND #INDvsWIonFanCode #INDvsWI pic.twitter.com/Azdfe2a7UM
— FanCode (@FanCode) July 29, 2022
अकील होसेन को अर्शदीप ने किया क्लीन बोल्ड

अकील होसेन को अर्शदीप ने किया क्लीन बोल्ड
भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारत को आठवीं सफलता अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने दिलाई। उन्होंने अकील होसेन का विकेट लिया। होसेन ने 15 गेंदों का सामना किया और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अर्शदीप की गेंद सटीक यॉर्कर पर होसेन क्लीन बोल्ड हो गए। आप भी देखिये वीडियो।
Tags: IND vs WI 1st T20, अर्शदीप सिंह, भारत बनाम वेस्टइंडीज,What a yorker…. 👏
Amazing Yorker by Arshdeep Singh!!#INDvsWIt20 pic.twitter.com/A3ZS7q1TZF— PRAMOD (@_virat_18) July 29, 2022
