भारत के इस युवा खिलाड़ी को काफी समय से नहीं मिल रहा हैं टीम में मौका, खतरे में दिख रहा हैं करियर

वरूण चक्रवर्तीः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) का शेड्यूल अभी काफी ज्यादा टाइट तल रहा हैं। टीम लगातार कई अंतराष्ट्रीय सीरीजों में नजर आ रही हैं और इन सारे सीरीजों में कई खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने टीम में प्रतियोगिता काफी ज्यादा बढ़ा दी हैं। भारत (INDIA) अभी इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में हैं, इसके बाद टीम वेस्टइंडीज दौरे (WESTINDIES TOUR) का हिस्सा बनेगी।
उमरान मलिक (UMRAN MALIK) जिन्हें आईपीएल (IPL) में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह मिली थी। उमरान भारत के पिछले दौरों का हिस्सा थे। लेकिन वेस्टइंडीज दौरे में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली हैं। इस युवा गेंदबाज को मैनेजमेंट नजरअंदाज करती हुई नजर आई हैं। उमरान की ही तरह भारत का एक युवा खिलाड़ी हैं जिसे मैनेजमेंट नजरअंदाज कर रही हैं। काफी समय से वो टीम का हिस्सा नहीं हैं।
वरूण चक्रवर्ती को भारतीय टीम मैनेजमेंट नहीं दे रही मौका
वरूण चक्रवर्ती (VARUN CHAKRAWARTHY) जिन्हें आईपीएल (IPL) में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में मौका मिला था। वरूण चक्रवर्ती भारत के टी-20 विश्व कप 2021 की टीम का हिस्सा थे। लेकिन उसके बाद से उन्हें टीम में खेलने का मौका नहीं मिला हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में मौका मिला था। लेकिन वरूण विश्व कप में बुरी तरह फ्लॉप होते नजर आए।
अभी भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL), रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA), रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI), अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) मौजूद हैं। ये खिलाड़ी ही अभी भारतीय टीम में स्पिनर के रूप में नजर आ रहे हैं। इन खिलाड़ियों के रहने के चलते मैनेजमेंट वरूण को मौका नहीं दे रही हैं।
वरूण आईपीएल 2022 में नहीं दिखा पाए कमाल
वरूण चक्रवर्ती (VARUN CHAKRAWARTHY) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के सीजन में अपनी कमाल की छाप छोड़ी थी। इस लीग के इस सीजन में प्रदर्शन के बदौलत कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन भी किया था। लेकिन वरूण का आईपीएल का यह सीजन बहुत ही निराशाजनक रहा हैं। वरूण इस सीजन 11 मैचों में सिर्फ 6 विकेट ही ले पाए, जो कि पिछले सीजन के मुकाबले आधा भी नहीं हैं। आईपीएल में वरूण का निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें भारतीय टीम में वापस से मौका नहीं मिला हैं।
Tags: आईपीएल, उमरान मलिक, भारतीय क्रिकेट टीम, वरूण चक्रवर्ती,