मात्र 25 रनों पर ही सिमट गई पूरी टीम, टूर्नामेंट में इस टीम ने रच दिया एक नया इतिहास

अंडर 19 वर्ल्ड कप चल रहा है। कोविड की वजह से अब विश्व कप काफी देर में शुरु हो रहा है। अंडर 19 वीमेंस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे और इंग्लैंड (England vs Zimbabwe) के बीच पहला मैच खेला गया, इस मैच में इंग्लैंड की टीम मात्र 25 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त 174 रनों पर जीत हासिल कर ली। आइए आपको बताते हैं मैच में कब कब क्या हुआ।
इंग्लैंड ने की शानदार बल्लेबाजी
अंडर 19 वीमेंस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस ने टॉस जीतकर पहला बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए स्कोर बोर्ड पर 60 रन जोड़ दिए। कप्तान ग्रेस ने 32 गेंदो में 8 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। वहीं, दूसरी तरफ लिबर्टी हीप ने भी 5 चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेली। चारिस पावले ने भी 45 रन बनाए।
इग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप में टीम जिम्बाब्वे की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने पहले 4 बल्लेबाज तो बिना खाता खोले ही लौट गए। जिम्बाब्वे की ओर से एडिले जिमुन्हु ने सबसे ज्यादा नाबाद 5 रन की पारी खेली जबकि ओपनर नताली ने 4 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड और भारत के 2-2 प्वाइंट्स
अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल कर 2 प्वाइंट्स अपने नाम कर लिए हैं। ग्रुप डी में इंग्लैंड की टीम 2 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है जबकि इसी ग्रुप में पाकिस्तान 2 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। भारत ने भी अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2 अंक लेकर ग्रुप डी में टॉप पर है।
Tags: अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप, इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे, वर्ल्ड कप,