भारतीय युवा तेज़ गेंदबाज उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने आईपीएल में अपने हुनर का लोहा मनवाकर भारतीय टीम में जगह पा ली हैं। उमरान जल्द ही भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच होने वाले टी-20 सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। उमरान अपनी 150 किमी बॉलिंग की स्पीड से पूरे दुनिया में काफी मशहूर हो गए हैं।
हर कोई बस यहीं जानना चाहता हैं कि क्या वो पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) के तेज गेंदबाजी के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगें। इस पर अब खुद उमरान मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
शोएब अख्तर के रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में नहीं सोच रहा हूं- उमरान मलिक
आईपीएल 2021 के दूसरे हॉफ में उमरान ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में ही उमरान ने सबको अपने गेंदबाजी के स्पीड से चौंका दिया। आईपीएल 2022 में उमरान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते नज़र आए। उनके गेंदबाजी के स्पीड को देखते हुए फैंस उनकी तुलना पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर से करने लगे। फैंस को लगता हैं कि उमरान शोएब द्वारा दर्ज सबसे तेज़ गेंदबाजी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले खुद उमरान मलिक ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी हैं-
” मेरा ध्यान अभी उस रिकॉर्ड पर नहीं है। मैं अच्छी गेंदबाजी करना चाहता हूं, सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करना चाहता हूं और अपने देश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सभी पांच मैच जीतने में मदद करना चाहता हूं। मैं अपने शरीर और ताकत को बनाए रखने के लिए इसे 150 या इससे ऊपर रखना चाहता हूं।”
शोएब अख्तर के नाम 161.3 किमी की तेज़ गेंदबाजी का विश्व रिकॉर्ड हैं। अब तक कोई भी तेज गेंदबाज इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया हैं।
अब्दुल ने मुझे बहुत प्रेरित किया हैं- उमरान मलिक
आईपीएल 2022 का सीजन उमरान मलिक के लिए शानदार रहा हैं। इस सीजन 14 मैचों में 20 की औसत से उमरान ने 22 विकेट अपने नाम की हैं और उनका इस सीजन सबसे खूबसूरत प्रदर्शन गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट था। शानदार प्रदर्शन से उमरान अब पहली बार भारतीय जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं। भारत के लिए डेब्यू से पहले अपने दोस्त अब्दुल समद के बारे में बात करते हुए उमरान ने कहा-
“अब्दुल ने मुझे बहुत प्रेरित किया। मैं जब भी उसे गेंदबाजी करता था तो वह कहता था कि मैं धीमी गेंदबाजी कर रहा हूं। इसलिए, मैं और अधिक गति के साथ प्रदर्शन करूंगा और फिर जिम और उचित व्यायाम ने इसमें मेरी मदद की।”
